Let’s travel together.

प्रभारी मंत्री के सामने शिकायत दर्ज कराने वाली वृद्ध महिला को मिल रही है हर महीने पोषण आहार की राशि, जांच में हुआ खुलासा

0 80

– अफसरों ने बताया कि मामले की जांच की तो पता चला प्रतिमाह राशि का आहरण भी हो रहा

– वृद्ध महिला कौसा आदिवासी को मिल रही है सहरिया पोषण आहार की राशि

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जनपद के ग्राम पंचायत खुटैला निवासी वृद्ध महिला कौसा बाई आदिवासी को मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित सहरिया पोषण आहार योजना की राशि का लाभ प्रतिमाह प्राप्त हो रहा है।
अभी 7 अक्टूबर को ग्राम हातोद में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न तोमर भी शामिल हुए और जब उन्होंने कोसा बाई से पोषण आहार की राशि का पूछा तो बुजुर्ग कोसा बाई ने बताया कि उन्हें राशि नहीं मिल रही है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने तत्काल निर्देश दिए। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने भी जब तक सीईओ को निर्देश दिए।
तब जनपद पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिर्राज शर्मा ने इस मामले की जांच की और जांच कराने पर पाया गया कि उक्त महिला को पोषण आहार की राशि प्रतिमाह प्राप्त हो रही है एवं इनके प्रतिमाह राशि का आहरण भी किया जा रहा है। इससे संबंधित बुजुर्ग महिला कौसा आदिवासी द्वारा प्रस्तुत कथन, बैंक स्टेटमेंट एवं पासबुक की छायाप्रति भी देखी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811