Let’s travel together.

बेगमगंज की को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर बजरिया चौराहे से निकाली महारैली

0 355

तहसील पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसडीएम सौरभ मिश्रा को सौंपा

सैकड़ो की संख्या में नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग हुए शामिल
जिला बनाओ के समर्थन में पूरे नगर के प्रतिष्ठान रहे बंद

सभी राजनीतिक सामाजिक धार्मिक संगठनो ने दिया समर्थन

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

जिले की सबसे बड़ी तहसील बेगमगंज को जिला बनाने की मांग विगत 30 वर्षों से उठती आ रही है अब जबकि शासन ही जिलों की सीमाओं का पुनः निर्धारण कर रहा है ऐसे में बेगमगंज को जिला बनाने की मांग शहर और गांव गांव से उठ रही है सोमवार को हाट बाजार का दिन होने के बावजूद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें वहीं कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य 1 बजे के बाद शुरू हुआ अभिभाषकों ने न्यायालयीन कार्य 1 बजे के बाद प्रारंभ किया। मार्केट में चाय पान की छोटी-छोटी गुमठियां भी बंद नजर आईं जिससे इस बात की महत्ता साबित होती है कि क्षेत्र के लोग बेगमगंज को जिला बनाने के लिए कितने आतुर हैं और आंदोलन के किसी भी चरण तक जा सकते हैं।

बजरिया चौराहे से सभी समाजों सभी राजनीतिक सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग पैदल मार्च करते हुए और जिला बनाने के नारे लगाते हुए आगे बड़े कई स्थानों पर लोगों ने शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की जैसे- जैसे रैली आगे बढ़ती गई वैसे ही वैसे लोगों की तादाद रैली में बढ़ना शुरू हुई जो सैकड़ो की संख्या में पहुंच गई। तहसील पहुंचकर बेगमगंज को जिला बनाने का जो ज्ञापन दिया गया ।


ज्ञापन में गया है कि रायसेन जिला, भोपाल रियासत कालीन जिला होकर, आजादी के बाद भी उसकी सीमाओ में कोई परिवर्तन न होकर, रायसेन जिला करीब 170 कि.मी. की परिधि में होते हुऐं, जो आम नागरिको को सुविधा युक्त नहीं है, बेगमगंज तहसील जनसंख्या व क्षेत्रफल में जिले की सबसे बड़ी तहसील होने, व बेगमगंज तह. मुख्यालय से 35 कि.मी. क्षेत्र में 5 तहसीले होकर, इनमें से तीन बेगमगंज, सिलवानी, गैरतगंज तहसीलो की करीब 25 लाख आबादी जिसका मुख्य व्यापारिक केन्द्र बेगमगंज होकर, उसकी जिला मुख्यालय से करीब करीब 80 कि.मी. दूर होकर, अपनी जिला स्तरीय सुविधाओं के लिये परेशान होकर, विगत 30 वर्षों से बेगमगंज को जिला बनाए जाने हेतू मांग की जाती रही है।
जिलो की सीमाओं के पुर्ननिर्धारण प्रकिया में, बेगमगंज जिला बनाए जाने की संपूर्ण अर्हताओं को पूरा करता है। इसलिए बेगमगंज को जिला बनाने की 30 वर्ष से की जा रही मांग को जन सुविधा एवं प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से पूरा किया जाकर बेगमगंज से 50 किलोमीटर की परिधि की करीब 25 लाख आबादी को उपकृत करने की मांग की गई है।
आपको बता दें कि बेगमगंज को जिला बनाने की मांग में बेगमगंज अभूतपूर्व रूप से बंद रहा सभी वर्गों और समाजो का अभूतपूर्व समर्थन नगर में पहली बार देखने को मिला जो इतिहास में दर्ज हो गया क्षेत्र वासियों ने यह संकेत दे दिया है की बेगमगंज को जिला बनवाने के लिए किसी प्रकार का आंदोलन करना पड़ा लोग पीछे नहीं हटेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811