सुरेंद्र जैन धरसीवा
बेतरतीब ढंग से बनी सिक्स लाइन व सांकरा से सिलतरा तक सर्विस रोड अब तक सैंकड़ो लोगो की जिंदगियां निगल चुका है बीते एक पखवाड़े में ही करीब आधा दर्जन लोग दुर्घटना का शिकार होकर काल कवलित हो चुके हैं आज फिर एक बाइक सर्विस रोड किनारे गड्डे में फिसली और चालक की पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई तो वही बाइक सवार का एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.मृतक मुकेश यदु निवासी मढ़ी किसी फेक्ट्री से नाइट ड्यूटी कर वापस घर जा रहा था उसके साथ एक और उसका साथी था सिलतरा पुराना चोक से जैसे ही वह टर्न किए सामने वाहन था और सर्विस रोड किनारे गहरा गड्ढा उसी में आकर बाइक फिसली और मुकेश वाहन के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया.सांकरा से सिलतरा तक दोनो तरफ सर्विस रोड संकीर्ण है एवं साइडों गहरे गहरे गड्ढे हैं और औधोगिक वाहन इस पर फर्राटे भरते हैं जिससे आए दिन हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं.सांकरा व सिलतरा में सिक्स लाइन पार करने अंडरब्रिज भी नही बनने से सड़क पार करते कई लोग अपनी जान गंवा चुके है दो साल पहले मुरेठि सरपंच की भी सड़क पार करते समय हादसे में मौत हो चुकी है।