Let’s travel together.

*अपोलो हॉस्पिटल एवं लायंस क्लब विदिशा मेंन के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

0 108

विदिशा।  लायंस क्लब विदिशा ने आज तीसरे दिन, सेवा सप्ताह अंतर्गत पांचवी गतिविधि के क्रम में, अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया । क्लब मीडिया प्रभारी सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि लायंस क्लब विदिशा मेंन लगातार सेवा सप्ताह गतिविधियों में समर्पण के साथ लगा हुआ है आज इसी क्रम में अशोक नगर रोड स्थित अपोलो हॉस्पिटल विदिशा में लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी एवं पूरी टीम ने मिलकर विभिन्न रोगियों की जांच कराने में अहम भूमिका निभाई। अस्पताल के डॉक्टर भी बड़ी तन्मयता के साथ अपनी सेवाएं निशुल्क प्रदान कर रहे थे। आने वाले मरीजों के चेहरे पर प्रसन्नता अलग ही नजर आ रही थी। शिविर में ब्लड प्रेशर,डायबिटीक, थायराइडस, बोन एवं किडनी आदि संबंधी मरीजों की जांच की गई और उन्हें उचित उपचार बताया गया।

डॉ. सुनील पात्रो एमडी मेडिसिन,डॉ. नवीन कुमार एम सी एच ,यूरोसर्जन,डॉ. गजेंद्र एमएस, ऑर्थोपेडिक,डॉ. संदीप जैन ,एम सी एच, जनरल सर्जन आदि डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। इस स्वास्थ्य शिविर में लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, रीजन चेयरपर्सन लायन संध्या शिलाकारी, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन मुदित बंसल, लायन घनश्याम , स्वर्णकार, लायन के सी प्रजापति, लायन रामू राम जाट लायन अमित सनस,सहित गिरजेश गोस्वामी, चंद्रशेखर शर्मा, आदि लोगों ने सहभागिता की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले से शुरू हुई थी पहली तिरंगा यात्रा-विजय सिंह राठौर     |     शिवपुरी शहर की सड़कों पर गड्ढों का राज, पैच रिपेयरिंग गायब     |     बुढार मे स्थायी एसडीएम कोर्ट खोलने के लिये सांसद हिमाद्री सिंह ने की पहल     |     शरद जोशी का निधन पत्रकारिता जगत के लिये बडी क्षति     |     प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार की अगुवाई में निकाली गई वृहद तिरंगा यांत्रा     |     जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811