Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने “प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष” का किया लोकार्पण

0 52

 

रीवा।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रसव का समय नजदीक आने पर कई बार महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रसव का समय नजदीक आने पर गर्भवती महिलाएं प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष में डॉक्टरों और नर्सों की निगरानी में रहेंगी। उन्हें प्रसव पीड़ा होने पर तत्काल लेबर रूम ले जाकर प्रसव कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा में प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष का लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री ने प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष में भर्ती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की शुभकामना देते हुए फलों की टोकरी भेंट की। आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष में जिला अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को प्रसव के पूर्व ठहरने, जाँच और देखभाल की सुविधा मिलेगी। नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ एमएल गुप्ता, अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811