Let’s travel together.

रायसेन नगर, खरवई एवं साचेत मंडल की संयुक्त समीक्षा बैठक में सदस्यता बढ़ाने पर दिया जोर

0 66

सदस्यता के दूसरे चरण में लोगों के घर घर जाकर कार्यकर्ता सदस्य बनाए -डॉक्टर चौधरी

सी एल गौर  रायसेन

भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 दूसरे चरण को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 1 अक्टूबर मंगलवार को जिले भर के 22 मंडलों में सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठके आयोजित की गई जिसमें पार्टी के संगठन पदाधिकारी से लेकर विधायकों ने भी हिस्सा लिया एवं अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने पर जोर दिया गया। इसी क्रम में रायसेन नगर मंडल, खरवई मंडल एवं साचेत मंडल की संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन विधायक कार्यालय श्रीराम परिसर में किया गया जहां प्रमुख रूप से सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी सहित मंडलों के प्रभारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने सभी मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिस प्रकार से अपने प्राथमिक सदस्यता अभियान में रुचि लेकर पूरी मेहनत के साथ काम किया जिससे हमारा जिला प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल हो पाया इस प्रकार से अब सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में पूरी ताकत के साथ जुटना है और ढूंढ ढूंढ कर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाना है ।उन्होंने कहा कि लोगों के घर-घर जाकर जो लोग अभी तक सदस्य नहीं बन पाए उन्हें पार्टी का सदस्य बनाए, उन्होंने कहा कि अभी सदस्यता में महिलाओं की संख्या कम है उसे बढ़ाया जाए माता बहनों के घर जाकर उन्हें सदस्यता दिलाई जाए और पार्टी ने जो हमें टारगेट दिया है उसके अनुरूप अधिक से अधिक सदस्य बनाएं।

समीक्षा बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने विस्तार पूर्वक समीक्षा के दौरान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने की विस्तार से जानकारी दी एवं पूरी प्रक्रिया से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह कुशवाह एवं जिला मंत्री बृजेश चतुर्वेदी, वीर सिंह पटेल ने विचार व्यक्त करते हुए सभी मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आप आज से ही सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनने के कार्य में जुट जाएं।

इस अवसर पर समीक्षा बैठक में रायसेन नगर मंडल अध्यक्ष जीतू आदित्य शर्मा सचेत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल एवं फरवरी मंडल अध्यक्ष लीला किशन मीणा सहित दीपक पंड्या, बबलू ठाकुर, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, मनोज कुशवाहा, देवेंद्र यादव, रघुवीर सिंह मीणा, सुनील साहू, नरेंद्र पटेल, भगवान दास लोहत, जगदीश अहिरवार सहित तीनों मंडलों के कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811