अभिषेक असाटी बक्सवाहा
आगामी तीज त्योहार और पर्वो को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया
1 घंटे तक चली बैठक में आगामी समय में शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व के साथ दशहरा जैसे बड़े पर्व को लेकर शासन प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार दिशा निर्देश दिए गए
नवदुर्गा और दशहरा जैसे त्योहारों को लेकर तहसीलदार भरत पाण्डे,थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के बीच व्यवस्थाओं पर आपसी चर्चा हुई
तहसीलदार भरत पाण्डे ने कहां की त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाए दुर्गा पंडालो में किसी भी प्रकार के फूहड़ गाने नहीं बजाना है साथ ही पंडाल में विद्युत कनेक्शन लेने के बाद बिजली के तार खुले नहीं रहे इस बात का विशेष ध्यान रहें और थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को ने सभी से चर्चा करते हुए बताया त्योहारो को शांतिपूर्वक मनाए त्योहार के समय पुलिस सभी जगह पेट्रोलिंग करेगी साथ ही अगर कहीं किसी के लिए सुरक्षा व्यवस्था या अन्य पुलिस बल की आवश्यकता हो तो वह हमें अवगत करा सकते हैं साथ ही किसी भी प्रकार से कोई विवाद जैसी स्थिति निर्मित न हो
बैठक में सुनील बन्ना, डॉ जीवन लाल जैन, जयप्रकाश बिल्थरे एडवोकेट,महेंद्र साथी, समाजसेवी मनीष जैन, अरविंद माली, बलभद्र राय मुख्य रूप से मौजूद रहे