Let’s travel together.

बालमपुर घाटी पर मार्ग चौड़ीकरण भी दुर्घटनाएं रोकने में नही हुआ कारगर साबित

0 114

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 की बालमपुर घाटी पर आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए एमपीआरडीसी द्वारा कुछ महीने पहले ही रोड बनाकर् घाटी को चौड़ा किया गया था ताकि हादसों में कमी आए। बालमपुर घटी के दोनों तरफ रोड़ चार-चार मीटर चौड़ा कर दिया गया था। ताकि वाहन दुर्घटना से बचे। लेकिन इससे भी कोई फायदा नहीं हुआ। बालमपुर घाटी पर फिर हादसे होने होने लगे है। बालमपुर घाटी के दोनों तरफ 20 फीट गहरी खाई है। इसी खाई में कई ट्रक और ट्राला गिरकर चकनाचूर हो गए है ं जिनमें कई लोग घायल भी हुए थे। बार-बार खाई में ट्रैकों के गिरने के कारण एमपी आरडीसी द्वारा रोड के दोनों तरफ लोहे की रेलिंग लगाई गई थी ताकि कोई ट्रक खाई में ना गिरे। लेकिन एमपीआरडीसी द्वारा जो लोहे की रेलिंग लगाई गई थी। उसे 6 महीने भी नहीं हुए की रोड के दोनों तरफ की रेलिंग के नट खुल गए, जिससे दोनों तरफ की लोहे की रेलिंग जमीदोज हो गई। अगर अब कोई वाहन बालम पुर घाटी पर अनियंत्रित हुआ तो वह सीधा 20 फीट गहरी खाई में जाकर गिरेगा। से जान माल की हानि होगी।

बता दें कि बालमपुर घाटी के दोनों तरफ अंधे मोड़ है। इन अंधे मोड़ पर अक्सर दुर्घटना हो रही हैं इससे पहले एमपीआरडीसी द्वारा जिस तरफ 20 फीट गहरी खाई है उस तरफ रेलिंग लगाई गई थी। इसके बावजूद भी बालमपुर घाटी पर दुर्घटनाएं नहीं रुकी। आए दिन दुर्घटनाओं के कारण बार-बार रेलिंग टूट रही हैं। जिसकी वजह से कई वाहन अभी तक हादसों का शिकार होकर खाई में गिर चुके हैं। बालमपुर घाटी पर जब कोई वाहन तेज स्पीड से नीचे उतरता या चढ़ता है तो अंधा मोड होने के कारण ड्राइवर वाहन को घाटी पर एक दम से मोड नहीं पता और वहान सीधा 20 फीट गिरी खाई में जाकर पलट जाता है। ज्यादातर वाहन चढ़ते वक्त पीछे रिवर्स होते हुए खाई में जाकर पलटते हैं। बालमपुर घाटी पर अभी तक कई वाहन पलट चुके है। जिम अभी तक कई लोग घायल हो चुके हैं ज्यादातर बालमपुर घाटी पर ओवरलोड ट्रक ही पलटते हैं। बारिश के समय में बालमपुर घाटी पर ज्यादा ट्रक पलटते है। ज्यादातर दुर्घटना बारिश के समय में होती है क्योंकि बालमपुर घाटी पर अंधे मोड पर पेड़ हरे भरे हो जाते हैं जिससे दूसरा वाहन सामने से घाटी चढ़ते और उतरते समय दिखाई नहीं देता है जिस कारण हादसा हो जाता है।

इनका कहना हे –

बालमपुर घाटी को काटकर समतल करना चाहिए। एमपीआरडीसी को, तभी इस घाटी पर दुर्घटनाएं रुकूंगी। लोहे रेलिंग लगाने से दुर्घटनाएं नहीं रुक रही है कई बार तो ऐसा होता है कि घायलों को हम लोग वाहन से निकाल कर अस्पताल पहुंचते हैं।

संतोष सिसोदिया निवासी बालमपुर घाटी

बालमपुर घाटी पर ओवरलोड ट्रक हमेशा खाई में पलटते रहते हैं जिससे बालमपुर घाटी पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार तो हम लोगों ने बालमपुर घाटी पर जाम खुलवाया है घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। एमपीआरडीसी को बालमपुर घाटी पर दुर्घटना रोकने के लिए ठोस कदम उठाना पड़ेगा तभी हादसे रुक सकते हैं।

विनोद सिसोदिया निवासी बालमपुर घाटी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811