Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शुक्रवार 27 सितम्बर 2024

0 91

मेष  राशि –बिजनेस की किसी डील को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह फाइनल हो सकती है। किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा, लेकिन यदि  कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो नजरअंदाज ना करें।  वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। यदि  किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें।

वृषभ राशि –प्रेम जीवन जी रहे लोगों अपने साथी के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे और उन्हें कहीं घूमाने फिराने लेकर जाएंगे।कार्यक्षेत्र में  अच्छी सोच का स्वागत होगा। दोस्तों के साथ  कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।  किसी नए पद की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान के लिए  किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।

मिथुन राशि – राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है।  कामों को लेकर योजनाएं बनानी होंगी  धन का निवेश भविष्य के लिए कर सकते हैं, अच्छा रहेगा।  किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को घूमने फिरने के दौरान जानकारी प्राप्त होगी।

कर्क राशि – कला कौशल में निखार आएगा।   विरोधियों से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी काम को  भाग्य के भरोसे ना छोड़े।  कोई काम को लेकर लोन अप्लाई किया था, तो वह भी  आसानी से मिल जाएगा।  विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष  से  खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह  राशि – काम का दवाब अधिक रहेगा। आपके पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से  खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।    खानपान पर पूरा ध्यान देना होगा।  घर परिवार की जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, लेकिन भाई-बहन  कामों में  पूरा साथ देंगे।  आसपास रह रहे लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो उसे  काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

कन्या  राशि – शत्रु आपका काम बिगड़ने की कोशिश करेंगे। परिवार में  मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।  किसी पर आंखें बंद करके भरोसा करना नुकसान देगा।  खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।  किसी नई योजना को लेकर परेशान चल रहे थे, तो  शुरुआत कर सकते हैं।  तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ नया हासिल करने का मौका मिलेगा।

तुला  राशि- पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में  जीत मिलेगी ।  कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है।  किसी से कर्ज लेने से बचें,   घर के रिनोवेशन ऑफर पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, जिसके लिए  लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। गृहस्थ जीवन में साथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे, जिससे प्रेम भरपूर रहेगा।

वृश्चिक राशि –रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा।  परिवार में लंबे समय से यदि कोई टेंशन चली आ रही थी, तो वह दूर होगी। संतान को कोई अवार्ड मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगो को काम के सिलसिले में कहीं किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक मामलों में  सावधान रहना होगा और आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिले, तो उसे लीक ना करें।

धनु  राशि-  नये काम में हाथ डालने से बचाना होगा,  शेयर मार्केट में भी सोच विचार कर आगे बढ़े। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।  बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद भी  अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।   पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या आने के कारण  भागदौड़ लगी रहेगी। आपकी यदि कोई अधूरी इच्छा थी, तो वह भी पूरी हो सकती है।

मकर राशि-  लंबे समय से रुके हुए काम  पूरा होगा।  अधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी ।  जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है।  कार्यक्षेत्र की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा।  संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो उसे  मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।  परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ राशि- वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा।  प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। सामाजिक कामों में  बढ़ चढ़कर चलेंगे। माता-पिता के साथ मिलकर  परिवार में चल रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें।  संतान के करियर को लेकर चिंता उसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं।  आसपास का माहौल आनंदमय रहेगा।

मीन  राशि – कामों में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है, लेकिन  किसी काम को संयम रखकर निपटना होगा।  किसी लेन देन को लेकर  परेशान चल रहे थे, तो आपके वह समस्या भी दूर होगी।  नए वाहन की खरीदारी पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।  सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है।  जीवनसाथी से चल रही खटास को आप बातचीत के जरिए दूर करे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811