अनुराग शर्मा सीहोर
मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के पदक विजेता पैरालिंपिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और एक एक करोड रुपए प्रोत्साहन पुरस्कार देगी वहीं प्रदेश के जिन दिव्याग खिलाड़ियों ने पैरा ओलंपिक में भाग लिया है उन्हें 10 -10लख रुपए दिए जाएंगे प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को आयोजित पैरा ओलिंपिक खिलाड़ियों को प्राची यादव पूजा झा व कपिल परमार के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह घोषणा की है सीएम ने तीन खिलाड़ियों को शाल श्रीफल देखर सम्मान भी किया साथ ही कहा कि खेल विभाग की ओर से भी पैरालंपिक खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा सीएम ने कहा है की पैरालिंपिक खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश और देश का नाम ऊंचा किया है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा शर्मा ने कहा की सेवा पखवाड़े में पैरा ओलिंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित कर वह खुद गौरान भीत महसूस कर रहा है