देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
बिजली की समस्या और आए दिन अघोषित कटौती से परेशान नागरिकों से मंगलवार की रात्रि में राजमार्ग 44 पर पॉवर हाऊस के सामने चक्काजाम कर दिया है।
नगर के वार्ड 3 के नागरिकों करीब आधा घंटा तक सड़क पर जाम लगा कर नारेबाजी। सूचना मिलने पर जेई भूरेलाल शाक्य, और टीआई डीपी सिंह, मौके पर पहुंचे और वार्डवासियों से समस्या सुनने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की। बताया जा रहा है ट्रांसफार्मर को बदला जा रहा है। शीघ्र ही बिजली सप्लाई प्रारंभ हो जायेगी। आश्वासन पर चक्काजाम समाप्त कर दिया गया।