जिला भाजपा अध्यक्ष सहित विधायकों को भी बनाया गया बूथ प्रभारी
सी एल गौर रायसेन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में जिला भाजपा अध्यक्ष सहित सभी विधायक एक एवं प्रमुख पदाधिकारी से लेकर सभी कार्यकर्ता सदस्यता के क्रम को बढ़ाने के लिए सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं सदस्यता अभियान तेज गति के साथ चलाए जा रहा है। जिले को दिए गए लक्ष्य को पानी के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ जुटे हुए हैं। प्राथमिक सदस्यता अभियान के अंतिम दिवस आज बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा का महा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत वरिष्ठ पदाधिकारी जिला भाजपा अध्यक्ष से लेकर सभी विधायकों को बूथ प्रभारी बनाया गया है इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर चार सक्रिय कार्यकर्ता रहेंगे जो की सक्रिय कार्य कर्ता मौजूद रहकर मौजूद रहकर सोचो सदस्य बनाने का काम करेंगे। रायसेन जिले को 3 लाख 6500 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से अभी तक जिले भर में एक लाख 72 हजार 572 सदस्य बनाए जा चुके हैं, इस प्रकार से सदस्यता अभियान के चलते रायसेन जिले में 56% सदस्य बनाए जा चुके हैं।
विधानसभा वार लक्ष्य के अनुरूप भोजपुर विधानसभा में अभी तक के बनाए गए सदस्यों में 77, 500 का लक्ष्य है जिसमें से अभी तक 55,2,54 सदस्य बनाए जा चुके हैं जो 71% सर्वाधिक है। वही उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में 77,000 का लक्ष्य निर्धारित है इसके अनुरूप 42 हजार 60 सदस्य अभी तक बनाए जा चुके हैं जो 55% है। इसी क्रम में सांची विधानसभा क्षेत्र में कुल लक्ष्य 83 000 है इसके अनुरूप 43,4,27 सदस्य अभी तक बनाए जा चुके हैं जो 52% है। वहीं सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में 69000 का लक्ष्य निर्धारित है इसके अनुरूप अभी तक 31,8,31 सदस्य बनाए गए हैं जो 40% है।
इसके अलावा भाजपा सदस्यता अभियान के तहत 24 सितंबर को भोजपुर विधानसभा में 5,8,69 उदयपुरा विधानसभा में 3,3,69 सांची विधानसभा में 4 हजार757 और सिलवानी विधानसभा में 3,9,66 सदस्य एक ही दिन में बनाए गए हैं। इस प्रकार से भाजपा का सदस्यता अभियान तेज गति के साथ चल रहा है, 25 सितंबर बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर सौ सौ सरस बनाने का लक्ष्य दिया गया है। सदस्यता अभियान को लेकर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में अति उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है, बड़े पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक इस सदस्यता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
जिला भाजपा अध्यक्ष एवं विधायकों को भी बूथ की जिम्मेदारी,,,,
जिला भाजपा कार्यालय मीडिया विभाग के प्रभारी सीएल गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा सदस्यता महाभियांन को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा को बूथ क्रमांक 180 साचेत का प्रभारी बनाया गया है वहीं श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल स्वास्थ्य राज्य मंत्री को बूथ क्रमांक 115 महेश्वर का प्रभारी बनाया गया है वहीं सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी को बूथ क्रमांक 23 भरतीपुर का प्रभारी बनाया गया है इसके साथ ही भोज पर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेंद्र पटवा को भूत क्रमांक 120 औबेदुल्लागंज एवं भूत क्रमांक 82 मंडीदीप का प्रभारी बनाया गया है इसके साथ ही पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक ठाकुर रामपाल सिंह को सिलवानी विधानसभा के बूथ क्रमांक 108 का प्रभारी बनाया गया है। जिला महामंत्री राजेश पंथी बूथ क्रमांक 228 बोर पानी के प्रभारी रहेंगे।इसके अलावा सभी बूथों पर कार्यकर्ता तैनात कर प्रत्येक बूथ पर सो सो सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।