विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
औबेदुल्लागंज नगर से निकले ओवर ब्रिज पर इन दिनों बड़े -बड़े जानलेवा गड्डे राहगीरों के लिए मुसीबतों का कारण बने हुए हैं। वाहन चालक इन गड्ढों में उलझकर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं कुछ वर्षों पूर्व 48 करोड़ की लागत से बने इस रेलवे ओवरब्रिज की दशा खराब हो चुकी है। सड़क उखड़ कर सीमेंट के अंदर के लोहे के सरिये देखे जा सकते हैं। ओवर ब्रिज पर बड़े-बड़े गड्ढों से निकलने वाले लोहे की रॉड राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है।

हिरानिया अर्जुन नगर व सलकनपुर (देवी स्थल) सहित स्कूल पढ़ने वाले बच्चे, गांव की जनता और देवी मंदिर सलकनपुर जाने वाले सैकड़ो राहगीरों को गड्डे के कारण परेशान होना पड़ता है। आपको बता दें कि स्थानीय प्रशासन द्वारा इन गड्ढों को भरने के प्रयास पूर्व में किए गये थे, लेकिन गाड़ियों का अधिक आवागमन, भारी वाहनो व ट्रेन की कंपन के कारण यह दोबारा उभर आते है या फिर घटिया किस्म का काम हुआ है। उक्त परेशानी से जनता प्रशासन द्वारा सड़क में गड्ढों को विधिवत भरने का काम करता दिखाई नहीं दे रहा है।

आने वाले समये नवरात्रि खेड़ापति माता मंदिर आम जानता पैदल ब्रिज़ से होकर जल चढ़ाने जाते हैं। नवरात्रि में हजारों लोग खेड़ापति माता के दर्शन व जल चढ़ाने हिरानियां आते हैं। ज्ञात हो की नगर परिषद औबेदुल्लागंज अध्यक्ष नगर परिषद कार्यालय जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करती हैं। उनके अलावा भी कई प्रदेश स्तरीय राजनेताओं का आवागमन इस रास्ते से होता है बावजूद उखड़ती सड़क व ब्रिज पर बने गड्ढे किसी को तो, सही कराने होंगे।

इनका कहना है –
नवरात्रि में हज़ारों की संख्या में खेड़ापति माता के दर्शन व जल चढ़ाने हिरानियां आते हैं। प्रशासन को जल्द इस समस्या का समाधान कराना होगा।
शैलेश साहू,रहवासी अर्जुन नगर