देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम चुन्हेटिया में शनिवार की रात्रि एक युवक की मृत अवस्था में धान के गढ़ा में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने 100 डायल को सूचना दी।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम चुन्हेटिया के सुखराम राजपूत पिता मेहरबानसिंह राजपूत उम्र 50 वर्ष धान के गढ़ा में शनिवार की रात्रि लगभग 9 बजे अचेत अवस्था में मिला, ग्रामीणों ने तत्काल 100 डायल पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां डॉक्टर ने चेक अप के बाद मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। मृतक के भाई अनार सिंह ने बताया कि सुखराम राजपूत शनिवार की सुबह से ही शराब के नशे में था और दिन भर चुन्हेटिया में घूमता रहा और रात को वह धान के गढ़ा में मिला और जिसकी मौत हो गई। मृतक शराब का आदी बताया जा रहा है।
सिलवानी टीआई डीपी सिंह ने बताया कि सूचना पर 100 डायल से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया, प्रथम दृष्टया शराब के नशे से मौत होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।