Let’s travel together.

श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र सतलापुर में मनाई गई विश्वकर्मा भगवान पूजन

0 75

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजन बड़े ही हर्षोल्लास से बनाई गई जानकारी देते हुए श्रम कल्याण मंडल प्रभारी अनीश चौधरी ने बताया कि हमारे कार्यालय में नन्हे मुन्ने बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया है। जिसमें बच्चों ने मनमोहन दृश्य भगवान विश्वकर्मा की चित्र बनाकर लोगों का दिल जीत लिया कार्यालय में पधारे कुछ अतिथियों द्वारा बच्चों को पहला स्थान दूसरा स्थान और तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चो को पुरस्कार वितरण किए गए । साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान का संदेश देते हुए पखवाड़ा मनाया गया कहीं ना कहीं हर व्यक्ति को जागरूक होने की जरूरत है। तब जाकर हमारा देश हमारा शहर एवं हमारा गांव स्वच्छता में आगे बढ़ेगा।


विश्वकर्मा पूजन पर पूजन कर चित्रकला, सुंदर ड्रेस, कुर्सी दौड़, एवं भजन का आयोजन पुरस्कारों का वितरण एवं शिक्ष प्रोत्साहन फार्म एवं शैक्षणिक छात्रवृति फार्म का वितरण किया गया। मण्डल के निर्देशानुसार श्रम कल्याण केन्द्र मण्डीदीप मे विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया एवं सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना भा. म. संघ के महेश सिंह, पत्रकार रोहित ठाकुर एवं अशोक तिवारी द्वारा किया गया श्रमिक नेता द्वारा उपस्थित श्रमिक बन्धुओं को विश्वकर्मा , माननीय प्रधानमंत्री के सफाई अभियान पर अपने विचार व्यक्त किये।विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर चित्रकला, सुदर ड्रेस, महिला कुर्सी दौड् एवं भजनो का आयोजन किया गया विजेताओं का चयन एवं पुरस्कारों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया।क्षेत्रीय अधिकारी श्री मनीष श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन मे कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था केन्द्र प्रभारी द्वारा की गई एवं उपस्थित श्रमिको को छात्रवृति के फार्मो का वितरण किया गया।
स्वल्पहार एवं मिष्ठान का वितरण सिलाई प्रशिक्षिका किरण तिवारी द्वारा किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी कलाकार चित्रकला आदर्श तिवारी विशाल धाकड़ अदिती तिवारी संस्कार पटेल सुंदर ड्रेस- आरूसी कुशवाहा इशिका पाल मानवी अहिरवार भूमि साहू महिला कुर्सी दौड़- बिंदू लोधी पलक साहू विमलेश यादव भजन गायक में लिया भाग वर्षा गौर पिंकी घोष सीमा अहिरवार दीपिका भार्गव सविता अहिरवार गीता कुशवाहा सभी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811