Let’s travel together.

CM मोहन ने VIP रोड़ पर काफिला रुकवा कर किया जैन मुनि का स्वागत, श्री विनम्र सागर महाराज का लिया आशीर्वाद

0 106

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को VIP रोड़ पर भोपाल में जैन मुनि श्री विनम्र सागर जी के भोपाल आगमन पर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव छिंदवाड़ा से लौटते हुए राजकीय विमानतल से मुख्यमंत्री निवास जा रहे थे। जैसे ही उनकी नजर वीआईपी रोड़ से पैदल यात्रा कर रहे जैन मुनियों के दल पर पड़ी उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गाड़ी से उतरकर जैन मुनियों से आशीर्वाद लिया। आचार्य विनम्र सागर महाराज जी उत्तर प्रदेश के ललितपुर से जैन मुनियों के दल के साथ पधारे हैं। भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जैन मुनि और उनके सहयोगियों का स्वागत किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811