अभिषेक असाटी बक्सवाहा
बक्सवाहा में विश्वकर्मा समाज के द्वारा भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों से भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।
पूजन उत्सव की शुरुआत दोपहर जनपद पंचायत के सामने विश्वकर्मा मंदिर से प्रारंभ हुई, जहां समस्त विश्वकर्मा समाज के लोग एकत्रित हुए। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और तिलक कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा नगर के मोहल्लों, मुख्य बाजार और बस स्टैंड से होकर निकाली गई, जहां जगह-जगह इसका भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा की झांकियां और डीजे पर नाचते हुए महिलाएं और बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
इस आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से भी सैकड़ों विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा मे गुलाब विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, धनीराम विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, हरिराम विश्वकर्मा, मानक विश्वकर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा ,महेश विश्वकर्मा ,हेमंत विश्वकर्मा भोपाल विश्वकर्मा मंत्री विश्वकर्मा, सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।