Let’s travel together.

अशोकनगर में जिला न्यायालय के पास ट्रक की चपेट में आई दो सगे भाइयों की मौत

102

अशोकनगर। शनिवार की सुबह करीब 11.30 बजे जिला न्यायालय के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा स्पीड ब्रेकर के पास हुआ जिसमें सिलेण्डरों से भरे ट्रक के पिछले पहिए के चपेट में दोनों बाइक सवार बाइक फिसलने के बाद आ गए। मृतक दोनों सगे भाई थे इनमें से एक भाई इंदौर तो दूसरा गुना का निवासी बताया जा रहा है।

इंदौर के मालवीय नगर में रहने वाले पृथ्वीराज जाटव और गुना में रहने वाला उनका भाई दुर्गेश जाटव अशोकनगर में सोफा बनाने का काम काज लंबे समय से करते आ रहे थे। इसी काम के सिलसिले में उनका अशोकनगर आना जाना लगा रहता था।

शनिवार को दोनों भाई गुना से अशोनकगर के लिए बाइक से निकले। जब उनकी मोटरसाइकिल जिला न्यायालय के पास पहुंची तो अचानक सड़क पर गाड़ी स्लिप हो गई जिससे दोनों गिर गए। स्पीड ब्रेकर के पास बाइक फिसलने से बाइक को सड़क के दूसरी तरफ गिरी जबकि दोनों ही बाइक सवार सड़क पर गिरे।

इसी दौरान इंडेन गैस के सिलेण्डर भरकर आ रहा ट्रक का अगला पहिया तो निकल गया लेकिन पिछले पहिए की चपेट में दोनों भाई आ गए। भारी बजनी ट्रक और उसमें रखे सिलेण्डर के वजन से दोनों भाईयों के शरीर और सिर बुरी तरह से कुचल गया। इससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। इस दौरान ट्रक भी 10 कदम की दूरी पर रुक गया। बाद में पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।

बुरी तरह से कुचल गया था सिर-

दुर्घटना के समय गुना से अशोकनगर आ रही बाइक अचानक फिसल गई। बाइक के ठीक पीछे ट्रक आ रहा था जो मृतकों की बाइक के ऊपर चढ़ गया जिससे उनके सिर कुचल गए। इस कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतकों की शिनाख्ती का प्रयास किया। बाद में जिला अस्पताल में शवों का परीक्षण कर परिजनों को सौंप दिए गए।

प्रथम दृष्टया यह बताई जा रही वजह

जिस तरह से सड़क दुर्घटना हुई उसमें प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक पृथ्वीराज का वजन अधिक था। दुर्घटना स्थल के पास अचानक मोबाइल आया तो एक हाथ से मोबाइल उठाते हुए बातचीत चल रही थी तभी स्पीड ब्रेकर के अचानक आते ही बाइक अनियंत्रित हो गई।

तभी पीछे चल रहा ट्रक का अगला पहिया तो निकल गया लेकिन दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरने के कारण पिछले पहिए की चपेट में आ गए। इस दौरान बाइक पर एक मोटा काला बैग भी रखा था जो सड़क के दूसरी तरफ गिर गया जबकि मोबाइल हाथ से छूटकर एक तरफ गिरा। इस घटना में बाइक पूरी तरह से सुरक्षित रही।

कुचले शव को रखने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका- घटना स्थल पर कहीं छाती के फैंफड़े थे तो सिर बुरी तरह से कुचल चुका था। वर्षा के बीच कुचल चुके शव को देखने की हिम्मत तक लोग नहीं जुटा पा रहे थे तब प्रधान आरक्षक नीतेश सेन, उपेंद्र सिकरवार और इस्तायक खान के साथ कोतवाली के सफाई कर्मी आनंद बाल्मिक, जय प्रकाश बाल्मिक शव वाहन चालक, एम्बुलेंस चालक राहुल यादव ने शव को समेटते हुए उठवाया। इस दौरान टीआई नरेंद्र त्रिपाठी सहित स्टाफ भी मौजूद रहा।

इनका कहना- ट्रक के पिछले पहिया की चपेट में आने से दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है। मर्ग कायम पर शव परिजनों को सौंप दिया है।

नरेंद्र त्रिपाठी टीआई सिटी कोतवाली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811