Let’s travel together.

भोजन की थाली सजाकर बताया पौष्टिक आहार क्यों जरूरी

0 34

– जिले में इस समय चलाया जा रहा है राष्ट्रीय पोषण माह

– आंगनबाड़ी केंद्रों पर बताए जा रहे हैं पौष्टिक आहार के फायदे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में इस समय राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर और विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को पौष्टिक पोषण आहार फायदे बताए जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शिवपुरी शहर की वार्ड क्रमांक 4 की आंगनवाड़ी केंद्र जवाहर कॉलोनी पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला पर महिला बाल विकास विभाग की महिला अधिकारियों के द्वारा यहां पर भोजन की थाली सजाकर पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी। यहां पर महिलाओं को बताया गया कि कौन-कौन से पौष्टिक आहार जरूरी है, हरी सब्जियां क्यों खानी चाहिए, आंगनबाड़ी केंद्रों से बंटने वाले दलिया और टीएचआर को बच्चों को क्यों दिया जाना चाहिए। गौरतलब है कि पूरे सितंबर माह में 30 दिन तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पौष्टिक आहार से जुड़ी जानकारियां इस पोषण माह के अंतर्गत दी जा रही है जिससे बच्चों का सही ढंग से शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।

थाली सजाकर बताए फायदे-

शिवपुरी शहर की वार्ड क्रमांक 4 की आंगनवाड़ी केंद्र जवाहर कॉलोनी में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां पर महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर अंगूरी बाथम, निवेदिता मिश्रा ने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं वार्ड की महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। यहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रागिनी शर्मा द्वारा खुद अपने हाथों से भोजन की थाली बनाई गई और इस वार्ड की महिलाओं को बताया गया कि उनके बालकों के लिए किस तरह का भोजन दिया जाना चाहिए। इस मौके पर पोषक तत्वों से भरपूर खान-पान सामग्री की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811