Let’s travel together.

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मप्र प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, समाज की प्रगति और एकजुटता के लिए रणनीतिक निर्णय

0 62

भोपाल। होटल सनपार्क मिनाल रेसीडेंसी भोपाल में आयोजित भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, मप्र प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रायसेन जिले से सभी तहसीलों के समाज के स्वजातीय बंधुओ ने भाग लिया। इस आयोजन में समाज के विकास, एकजुटता और भविष्य की योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ

मुख्य अतिथि रामनिवास शाह (विधायक, सिंगरौली) और विशिष्ट अतिथि रवि करण साहू (अध्यक्ष, मप्र तेलघानी बोर्ड, कैबिनेट मंत्री दर्जा) के साथ-साथ कई अन्य राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। सुनील भाई साहू (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री), नरेन्द्र साहू (राष्ट्रीय महासचिव), और सत्येन्द्र साहू (राष्ट्रीय संयोजक जनगणना) ने समाज के समग्र विकास और एकजुटता को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे यह बैठक और भी सार्थक बन गई।


इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भावना साहू ने की, और इसका कुशल संचालन चंद्रमोहन साहू (प्रदेश महामंत्री) और ओंकार साहू (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष) ने किया। बैठक में प्रदेश भर के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की उपस्थिति रही, जिनमें समाज के विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श और निर्णय लिए गए।


कार्यक्रम में समाज की एकता, सदस्यता अभियान, और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई, जिसमें समन्वय और संगठन की मजबूती के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया। इस बैठक से समाज के हर वर्ग को प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे।


इस दौरान रायसेन से बैठक में बरेली से प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद साहू, बेगमगंज से जिला अध्यक्ष हरि साहू, अरविंद साहू, गैरतगंज से तेजराम नायक, मनोज नायक, देहगांव चंद्र मोहन साहू, राजेश साहू, सिलवानी श्याम साहू, मोहन साहू, सीताराम साहू, नवल किशोर साहू, मनोज साहू, बरेली रामचरण साहू, रामस्वरूप साहू, कमलेश साहू, प्रेम नारायण कवि, रामसेवक साहू, नारायण साहू शिक्षक सहित अनेक स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811