Let’s travel together.

राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, इंटरनेट सेवा बंद

94

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के कंडी इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है और दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है। इस घटना के बारे में सेना ने बयान जारी कर बताया कि एनकाउंटर के दौरान दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि, एक अधिकारी समेत चार घायल हैं। आतंकियों के भी ढेर होने की संभावना है। वहीं, घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया है। इनमें से तीन जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवाओं को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जैसे ही संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान पर पहुंचीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई।आतंकियों ने एक विस्फोटक उपकरण दागा जिसकी चपेट में आकर दो जवान शहीद हो गए और  एक अधिकारी सहित चार घायल हो गए। आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल रवाना किया गया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक इलाके में आतंकियों का एक समूह घिरा हुआ है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।हाल ही पुंछ के भटादूड़ियां इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले और इसी साल एक जनवरी को राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले के बाद से ही दोनों जिलों में सुरक्षाबलों की तरफ से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस अधिकारी का ऐतिहासिक शपथपत्र, नियम तोड़ा तो नौकरी छोड़ने तक को तैयार     |     कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया याद     |     रायसेन जिले को नए  शव वाहन की जगह कंपनी ने दिया पुराना वाहन, शिकायत करने पर  नए शव वाहन भेजे     |     रात में घर लौट रहे हार्डवेयर व्यापारी की हत्या भोपाल ले जाते समय मौत     |     विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811