भाजपा के कार्यकर्ता को किसी व्यक्ति से नहीं, हमेशा पार्टी से जुड़ना चाहिए ये हमारी विचार धारा है: धर्मेंद्र सिंह,राज्यमंत्री
सदस्यता अभियान में राज्य मंत्री धमेन्द्र सिंह ने अनेक सरपंचो एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को दिलाई सदस्यता
रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह/तेंदूखेड़ा
भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत, राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ( संस्कृति,पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग) की मौजूदगी में अनेक सरपंचो एवं कांग्रेस के बड़े पदो के पदाधिकारियों सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने भाजपा में शामिल होकर भाजपा की सदस्यता ली।

इसके पहले कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दो जेसीबी मशीन से राज्य मंत्री पर फूल बरसा कर एवं पटाखे फोड़कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेस्टहाउस परिसर में धमेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो चुनाव के समय ही काम नहीं करती है पार्टी 365 दिन काम करती है। हर 6 वर्ष में भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाया जाता है।

भाजपा में हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को उठाकर कब विधायक,मंत्री बना देता है इसकी जानकारी स्वयं को भी नहीं होती है। जिसका मैं स्वयं उदाहरण हूॅ। मुझे पता नहीं था कि मैं कैसे मंत्री बन गया इसके अलावा डाक्टर मोहन यादव को भी नहीं पता था कि मुख्यमंत्री बन जाएंगे। आपकी योग्यता के अनुसार आपको दायित्व मिल जाते है।साथ ही पार्टी की विचारधारा कहती है कि भाजपा के कार्यकर्ता को किसी व्यक्ति से नहीं जुड़ना चाहिए हमेशा पार्टी से जुड़ना चाहिए। व्यक्ति से जुड़ने से खतरे हो सकते है। अगर नेता, कार्यकर्ता का ध्यान नहीं रखेगा तो लोगों तक इसका अच्छा संदेश नहीं पहुंचता है । इसके बाद वह व्यक्ति पार्टी से भी कटने का प्रयास करता है। जिस कारण हमेशा पार्टी से जुड़ना चाहिए। पंडित दीनदयाल जी ने कहां है कि पहले नम्बर पर देश, दूसरे नम्बर पर पार्टी, तीसरे नम्बर पर व्यक्ति होता है, ये हमारे पार्टी के सिद्धांत है। साथ ही हम अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का काम करते है।

साथ ही कहा कि भाजपा में जो जुड़े है उनसे कहना है कि आप पार्टी से जुड़े पार्टी की रीति- नीति पर काम कर देश को परम वैभव तक पहुचाए,जो जुड़े है उनसे वादा करता हूॅ कि आपके सम्मान बना रहेगा। मुझसे जो कार्य कहेंगे, उनको करने का प्रयास हमेशा करूगा।सतेंद्र सिंह लोधी,गोविन्द यादव,रूपेश सेन ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन चेतन जैन ने किया। इसके बाद राजकुमार सिंह लोधी नरगुवां ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस,पूर्व विधानसभा महासचिव युवक कांग्रेस दीपक कटारे विधानसभा प्रवक्ता (कांग्रेस), पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस (जबेरा) पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष शासकीय महाविधालय तेंदूखेड़ा, द्वारका सिंह ठाकुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, सरपंच प्रतिनिधि धनगौर, जितेंद्र सिंह ठाकुर, पार्षद पाटन एवं मित्रमंडली, देशराज सिंह लोधी सरपंच खमरिया शिवलाल, पूर्व विधानसभा महासचिव युवक कांग्रेस जबेरा, आईटी सेल जिला महासचिव, संजय सिंह लोधी सरपंच कोटखेड़ा, राहुल सिंह ठाकुर पूर्व नगर संयोजक बजरंग दल, नीतू साहू सरपंच संघ अध्यक्ष सैलवाड़ा, उमेदी सिंह ठाकुर सरपंच प्रतिनिधि नरगुंवा, नारायण राय सरपंच प्रतिनिधि महगुंवा कला, रघुनाथ सिंह लोधी, भगवानदास यादव, द्वारका यादव, भारत यादव, खिलान सिंह ठाकुर, सुंदर यादव उपसरपंच खमरिया शिवलाल, विजय विश्वकर्मा, विनोद अहिरवार पूर्व नगर अध्यक्ष युवक कांग्रेस के अलावा अनेक सरपंचों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राज्य मंत्री ने सभी को भाजपा की टोपी एवं फटटा डालकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश जैन, मूरत सिंह, राजू रसियां, रश्मि साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष नीतू साहू सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।