Let’s travel together.

स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कुदसिया खान निलंबित

0 95

रायसेन।लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के निर्देश पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा मप्र द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कुदसिया खान को निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कुदसिया खान द्वारा शासकीय दायित्वों के निर्वहन में निरंतर की जा रही लापरवाही की शिकायत संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने आयुक्त खाद्य सुरक्षा को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कुदसिया खान को पूर्व में भी कई बार लिखित और मौखिक रूप से कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए थे। इसके उपरांत भी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाने पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कुदसिया खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय कार्यालय उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला सीहोर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811