Let’s travel together.

भारत को विश्व गुरु बनाना है तो पहला नशा मुक्त बनाना होगा- ब्रह्माकुमार आशीष भाई

0 40

विदिशा।  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ए-33 मुखर्जी नगर द्वारा अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज विदिशा में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर, इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड एवं इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित बीके आशीष भाई पहुंचे। जिसमें नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ अभियान का उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए आशीष भाई जी ने बताया कि 4 मार्च 2023 को ब्रह्माकुमारीज का भारत सरकार के सोशल जस्टिस वेलफेयर डिपार्टमेंट के साथ एमओयू साइन हुआ है।

साथ ही उन्होंने कहा कि राजयोगी लाइफस्टाइल अपनाने से नशा मुक्त होने का 97% रिजल्ट रहा है। नशा मुक्त अभियान के तहत 705 डिस्ट्रिक्ट्स में सेवाएं चल रही हैं। स्कूलों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटी में 15 लाख लोगों को नशा मुक्त होने के लिए शिक्षित किया है। यदि छोटे बच्चों को भी इस प्रकार की शिक्षा दी जाए तो वो अपने घरों में, आस पास सबको सावधान कर समझाएंगे तो उनकी बातों से भी असर होगा। भारत को विश्व गुरु बनाना है तो पहले नशा मुक्त बनाना है।

कार्यक्रम में व्यसनों के दुष्परिणाम और व्यसनों से बचने के लिए अनेक विचार सांझे किये गए। भ्राता श्याम भाई जी ने कहा की व्यसनों से ग्रस्त व्यक्ति को घृणा की दृष्टि से न देख उनके प्रति करुणा जागृत कर उन्हें व्यसनों से मुक्त होने में हमे मदद करनी चाहिए। आगे कहा की देश का धन बैंकों में नहीं स्कूलों में है, बच्चों में है। और आज के समय में बच्चों में भी व्यसनों का प्रभाव देखा गया है, जिसका मुख्य कारण परिवार में व्यसनों का सेवन होना है।आज के समय ज्ञान की कमी नहीं परन्तु ज्ञान और सत्य को अपनाने के लिए आत्मिक बल चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811