Let’s travel together.

दिव्यांगजनों के लिए लगा शिविर, कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण के लिए 84 चिंहित

0 52

– भारत सरकार की एडिप योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए लगा शिविर

– मानस भवन में किया गया आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में दिव्यांगजनों की मदद के लिए भारत सरकार की एडिप योजना अंतर्गत कृत्रिम और सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिवपुरी के मानस भवन में इस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के लिए शिवपुरी के जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी सहयोग प्रदान किया। इस पंजीयन शिविर में 300 से ज्यादा दिव्यांगजनों ने अपना पंजीयन कराया इसके बाद इस शिविर में 84 दिव्यांजनों को पात्र पाते हुए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण के लिए चिंहित किया गया। आने वाले सितंबर में इन उपकरण दिए जाएंगे।
भारत सरकार की एडिप योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए एलिम्को जबलपुर के माध्यम से चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया जिसमें डॉक्टर और अन्य विशेषज्ञों के द्वारा दिव्यांगजनों का चिन्ह्यांकन किया गया।
सामाजिक न्याय विभाग की सहायक संचालक नम्रता गुप्ता ने बताया कि इस एक दिवसीय शिविर में जिले भर से दिव्यांगजनों ने अपना पंजीयन कराया। शिविर में सभी पात्र दिव्यांगों का परीक्षण कर उनके आवश्यक दस्तावेजों को प्राप्त कर उनका पंजीयन किया गया। अब सितंबर माह में एलिम्को जबलपुर की मदद से पात्र दिव्यांगजनों को उपकरण का वितरण किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811