Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का सिन्धु सभा ने किया अभिनंदन

0 41

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का सिंधु भवन रीवा में सिंधु सभा द्वारा अभिनंदन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आप सब के स्नेह से मुझे संबल मिलता है जिससे मैं अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करता हूँ। उन्होंने सिन्धु सभा एवं शहर वासियों द्वारा प्रदत्त स्नेह के लिए उन्हें साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर रीवा शहर एवं जिले को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जायेंगे।

बंसल समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा में बंसल समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह समाज एकता के सूत्र में बंधकर अपना कार्य पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से करता है। मैं हमेशा समाज के हित के लिए तत्परता से कार्य करता रहूँगा। सिंधु भवन में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह सरकार गरीबों की सरकार है और उनके समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर श्री राजेन्द्र ताम्रकार स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811