Let’s travel together.

रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीण हुए लामबंद , जुलूस के रूप में पहुंचकर दिया ज्ञापन

0 184

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

बेरखेड़ी जोरावर गांव में आवागमन अवरुद्ध होने से परेशान ग्रामीणों ने लामबंद होकर आज रैली के रूप तहसील कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन तहसीलदार आरएस देशमुख को देकर मांग है कि गांव में तालाब निर्माण होने के बाद एक तरफ मिट्टी का ढेर लगने से ओर तालाब का पानी ओवरफ्लो से रास्ते पर आने के कारण रास्ता बन्द हो गया है । तो दूसरी ओर नदी होने से आवागमन दुश्वार हो गया है एवं दो पहिया वाहन निकलना भी मुश्किल है । वहीं गांव से मंदिर तक जाने वाला रास्ता भी सकरा होने से बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है । जिस पर पुलिया निर्माण और रास्ते का चौड़ीकरण कराया जाना अति आवश्यक है ।


पिछले कई दिनों से ग्राम पंचायत सहित जनपद पंचायत अधिकारियों से भी रास्ते के चौड़ीकरण एवं नदी पर एक पुलिया निर्माण कराए जाने की मांग हम लोग करते आ रहे हैं , लेकिन वह लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं ।
सभी ग्रामवासी रास्ता चौड़ा नहीं होने से परेशान है ।
इसलिए मांग करते हैं कि उपरोक्त रास्ते का चौड़ीकरण कराकर आवागमन सुगम कराएं जिससे ग्रामीणजन परेशानी से बच सके ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811