Let’s travel together.

शैक्षणिक न्यास का चार लाख अट्ठावन हजार रूपए की स्कॉलरशिप एवं लैपटॉप वितरण संपन्न

0 237

इंदौर।श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास, इंदौर द्वारा चार लाख अट्ठावन हजार रूपए का स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम गौतम आश्रम, एरोड्रम रोड, इंदौर पर संपन्न हुआ।कार्यक्रम में अतिथियों ने स्कालरशिप प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से अच्छे परिणाम लाने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही गई।

कार्यक्रम में इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा संरक्षक महासभा, के सी शर्मा, वीरेंद्र व्यास, अध्यक्ष नगर सभा इंदौर, अरविंद तिवारी,अध्यक्ष प्रेस क्लब, संस्थापक न्यासी नंदकुमार तिवारी एवं श्री राधेश्याम उपाध्याय, प्रवीण शर्मा, अध्यक्ष मेवाड़ा थोक मंचासीन थे।

प्रारंभ में उपस्तिथ विद्यार्थियों, मातृशक्ति एवं समाज जनों ने महर्षि गौतम का पूजन व दीप प्रज्वलन कर किया, स्वागत भाषण अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, न्यास की गतिविधियों की जानकारी सचिव राघवेंद्र त्रिपाठी, अतिथियों, स्कॉलरशिप में मदद करने वाले विशिष्ट न्यासियों एवं न्यासीगणो द्वारा संचालित स्कूलों जिनमें 50% की छूट दी जा रही है उनके संचालकों का स्वागत उपाध्यक्ष पुरषोत्तम तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण अमरनाथ शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य श्री मधुसूदन तिवारी, पंकज पंचोली व जयेश शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में शैक्षणिक न्यास द्वारा पिछले 27 वर्षों की तुलना में सर्वाधिक राशि चार लाख अट्ठावन हजार रुपए की स्कालरशिप 86 विद्यार्थियों को न्यास के सभी राशियों के द्वारा चेक के माध्यम वितरित की गई एवं एक विद्यार्थी को लैपटॉप प्रदान किया गया ।

कार्यक्रम में विद्यार्थी जिन के पिता नहीं है या निम्न आय वर्ग में आते है, उनको जगदीश उपाध्याय, सत्यनारायण शर्मा, श्रीमती किरण कैलाश शर्मा, प्रभाकर दुबे, श्रीतरुण उपाध्याय, डॉ. अमित व्यास, डॉ. प्रीतेश व्यास, डॉ. निधि एवं डॉ. जी एस व्यास, श्रीलक्ष्मीकांत व्यास, मिलन शर्मा, श्रीएन के शर्मा एवं श्रीमती शारदा शर्मा, नीरज पंचोली, सुनील उपाध्याय,अमरनाथ शर्मा, केदार नारायण त्रिपाठी, के सी शर्मा, एम एम तिवारी, नंदकुमार तिवारी, कु. शैलजा जयंत उपाध्याय, विशाल दीक्षित, सत्यप्रकाश जोशी, अध्यक्ष महासभा, श्रीमती कृष्णा एवं बद्रीलाल शर्मा, सुशील कुमार शर्मा (दुबई), प्रेम नारायण व्यास, द्वारा वार्षिक/अधिकतम फीस का सहयोग किया गया।

प्रदीप तिवारी द्वारा लैपटॉप दिया गया तथा केदार नारायण त्रिपाठी के द्वारा लैपटॉप देने की घोषणा की गई। ज्ञान युग अकादमी के संचालक प्रतीक दुबे के द्वारा कोचिंग क्लास में 50% फीस देने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में न्यासी गण, स्कालरशिप प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक शर्मा व आभार शीतल शर्मा ने व्यक्त किया गया।

न्यूज़ सोर्स- जगदीश उपाध्याय अध्यक्ष
श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास, इंदौर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811