Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बारिश के दिनों में सड़कों पर कई जगह हुए खतरनाक गड्ढे

0 124

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बारिश के दिनों में सड़कों पर कई जगह खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान नहीं।
इन्हीं गड्ढों के कारण आज नर्मदी बाई वंशकार पति भगवान दास वंशकार निवासी प्रेमपुरा अपने पति के साथ मोटर साइकिल से राखी बांधने बागोद जा रही थी जैसे ही दीवानगंज के पास स्थित कुल्हाडिया मोड़ पर पहुंची तो गाड़ी का पहियां गड्डे में गिरने के कारण महिला रोड पर गिर गई। जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना स्थल पर दीवानगंज पुलिस पहुंची दीवानगंज पुलिस द्वारा 108 एम्बुलेंस से भोपाल रवाना किया जा रहा है। जहां पर महिला का इलाज जारी तो


बता दें कि इन दिनों क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से सड़कों का बुरा हाल है। कई जगह सड़क की गिट्टियां निकल चुकी हैं, जिससे फिसलन बढ़ गई है। कई मुख्य मार्गों और चौराहों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी जमा होने के कारण गड्ढे की गहराई का पता चलना मुश्किल है। ऐसे में यदि कोई वाहन चालक गड्ढे से होकर गुजरता है तो दुर्घटना होना तय है।
भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक लगभग 40 किलोमीटर हाईवे की सड़क पर जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं यहां गड्ढे छोटे नहीं है बल्कि 8 _ 8 इंच गहरे और दो दो फीट चौड़े हो गए हैं। जिसमें बस हो या ट्रक के दोनों पाइए धस जाते हैं विदिशा से सागर तक पहुंचने के लिए इसी मार्क का उपयोग किया जाता है मगर गड्ढों ने आमजन की रहा मुश्किल कर दी है इन गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की जबकि हर दिन इस मार्ग से आला अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है अब तो भदभदा पर टोल टैक्स स्थापित हो गया है जो कमर्शियल वाहनों से टैक्स लिया करता है इसके बाद भी सड़क की देखभाल नहीं हो रही है सड़क की दिनोदिन हालत खराब होने लगी है कभी-कभी तो मोटरसाइकिल वाले व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाए करती है ऐसे में कई बार दुर्घटना बड़ा रूप भी ले लेती है इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है फोर व्हीलर गाड़ी हो या टू व्हीलर गाड़ी वाला हो गड्ढा बचाने के चक्कर में एक दूसरे से भिंड जाते हैं। अभी तक 1 वर्ष में इस मार्ग पर 25 लोगों की मौत दुर्घटना में हो चुकी है।


भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक सड़क की हालत बदतर हो गई है जबकि सलामतपुर चौराहे से लेकर विदिशा तक नया हाईवे बन गया है लेकिन सलामतपुर से भोपाल तक हाईवे में इतने गड्ढे हो गए हैं कि फोर व्हीलर गाड़ी चलने में भी दिक्कत आ रही है अभी बारिश का समय है जिस कारण रात के समय गाड़ी वालों को यह गहरे गड्ढे नहीं दिखते जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
आसपास के कई गांव के ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने 2 साल पहले इस रोड की मंजूरी हो चुकी है मगर इस मार्ग पर अभी तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है भोपाल से विदिशा तक का मार्ग रात और दिन चलता है इस रोड से छोटे बड़े हजारों वाहन निकलते हैं दिनोदिन ट्राफिक बढ़ता ही जा रहा है इस मार्ग पर दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है । एमपी आरडीसी को इस रोड पर हुए गहरे गड्ढे को शीघ्र से शीघ्र भरवाना चाहिए नहीं तो इस रोड पर दुर्घटना होना आम बात हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811