Let’s travel together.

हमने क्षेत्र के विकास मे नही छोडी कोई कौर कसर, निरंतर जारी रहेगा विकास -विधायक डा.चौधरी

0 48

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी ने सीएमराइज स्कूल मे छात्र छात्राओं को दूर दराज से लाने ले जाने स्कूली बसों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया ।इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर मे सभा को संबोधित करते हुए अपने द्वारा कराए गए विकास गिनाते हुए कहा कि क्षेत्र मे निरंतर विकास का पहिया जारी रहेगा ।मुख्यमंत्री स्वयं क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास रत हैं ।इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया ।साथ ही कन्या छात्रावास का निरीक्षण करते हुए निर्देश भी दिये।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभूराम चौधरी ने आज से सीएमराइज स्कूल मे दूर दराज से आने जाने छात्र छात्राओं के लिए दो स्कूली बसों के संचालन हेतु स्कूल बसों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया ।

सीएमराइज स्कूल मे बसों के संचालन हेतू आयोजित कार्यक्रम मे को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा हमने शिक्षा मंत्री रहते हैं सबसे पहले सांची मे सीएमराइज स्कूल की सौगात दी जिससे इस स्कूल मे नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले ।इस स्कूल के बच्चे अभी भी खेलों मे राष्ट्रीय स्तर तक विजय हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं ।हमें आशा है इस स्कूल से निकले शिक्षक भी प्रदेश मे ट्रेनर के रूप मे निकलेगें।दूर दराज क्षेत्र के बच्चों सहित बच्चियां आने जाने की समस्या से जूझ रहे थे अथवा शिक्षा से वंचित रहते थे अब बसों से सुरक्षित अपने घर से आजा सकेंगे । इसके बाद अन्य क्षेत्र मे लगातार सीएमराइज स्कूल खोले गये यहां तक कि सांची ब्लॉक मे दो सीएमराइज स्कूल खोले गए हैं तथा सीएमराइज स्कूलों के करोड़ों रुपए लागत से भवनों के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई ।हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लगातार विकास कर रहे हैं उन्होंने अपने विकास गिनाते हुए कहा इस नगर मे हमने 50 बिस्तर वाले अस्पताल जिसे सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया ।इस अस्पताल के उन्नयन मे विदिशा समीप होने के कारण समस्या आई परंतु हमने प्रयास कर अस्पताल का नवनिर्मित भवन बनवाया जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंच रहा हैं जिस प्रकार क्षेत्र की जनता ने मुझे भारी मतों से चुनकर भेजा अब मे भी जनता हर क्षेत्र मे विकास के माध्यम से लाभान्वित करने मे कोई कौर कसर नही छोड़ रहा हूं आगे उन्होंने कहा हमने पुलिस थाने को नया भवन उपलब्ध कराया इसी प्रकार टप्पा तहसील टूटे फूटे चद्दर के भवन मे रहता था हमने नया तहसील भवन निर्मित कराया अब उसमें तहसीलदार सहित पटवारियों तथा किसानों को भी सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं ।बसस्टैंड मे सडक न होने से परेशानी उठानी पडती थी नगर परिषद अध्यक्ष एवं हमने मिलकर सडक निर्माण कराया इस नगर मे हम नगर परिषद के सहयोग से लगातार विकास कर रहे हैं हमने सडको का जाल बिछाया है हम क्षेत्र के विकास के लिये लगातार प्रयास रत हैं । नप द्वारा लगतार इस ऐतिहासिक स्थल जहाँ देशविदेश के लोग आते हैं इस स्थल के विकास की प्रशंसा हो तथा यहाँ से बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर विदेश तक पहुंचे ।इस स्थल के अनुरूप हम विकास मे सहयोग करते हुए निरंतर आगे बढ रहे हैं शीध्र ही शिक्षकों की भर्ती भी होगी तथा अस्पतालो के लिये डाक्टरों की भर्ती भी होगीं मोहन सरकार लगातार हर क्षेत्र मे विकास करते हुए आगे बढ रही है तथा मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के तैयार करने के निर्देश दिये है ।हालांकि कुछ लोग समाज मे ऐसे भी हैं जिन्हें विकास रास नहीं आ रहा इसमें रोडा बन रहे हैं हमे विश्वास है जब क्षेत्र विकास के अंतिम चरणों पर होगा तब रोडा बनने वाले भी विकास को स्वीकार करने पर मजबूर होंगे ।

इस अवसर पर सीएमराइज स्कूल के प्राचार्य अनिल दीक्षित ने अपने स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी तथा कहा कि बच्चे बच्चियों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गये हैं तथा स्कूली बच्चों को अनुशासन की शिक्षा भी दी जा रही है ।इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष दातारसिंह मीणा जिला शिक्षाअधिकारी सहित नगर के प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि विद्यालय शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811