मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले कई गांव में बारिश के कारण कई गरीब व्यक्तियों के घर की दीवारे गिर चुकी है। जिससे गरीबों को काफी नुकसान हुआ है
शुक्रवार को भी सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा में सुबह के समय परवीन बी पति अजीज खान निवासी सेमरा की दीवार पर बना कर गिर गई ।

गनीमत रही की दीवार सुबह की टाइम गिरी सब लोग सोकर उठ गए थे और अपने काम के लिए घर से बाहर चले गए थे नहीं तो एक बड़ी हो सकती थी परवीन भी ने बताया कि घर में रखा खाने पीने का सामान सहित ओढ़ने बिछाने कपड़े भी खराब हो गए हैं। हम मजदूरी कर अपना घर चला रहे हैं अब ऐसे में ही हमारे कच्चे घर की दीवार गिर गई है हमें और तंगी से गुजरना पड़ेगा।
बता दे कि इससे पहले भी दीवानगंज , अंबाडी, मुस्काबाद, और सेमरा में भी कई ग्रामीणों के मकान की दीवार गिर चुकी है। सबको सरकारी सहायता की प्रतिक्षा है।