Let’s travel together.

विद्युत लाइनों का झूलता जाल :: कभी भी हो सकता हे बड़ा हादसा

0 108

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नर खेड़ा में फैला विद्युत लाइनों का झूलता जाल ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जमीन से मात्र तीन से चार फीट ऊंचाई पर झूल रहे थ्री फेज लाइन के नंगे तार हादसे को न्योता दे रहे है। झूलती लाइनों से हादसे का डर हमेशा बना रहता है। गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि कई स्थानों पर विद्युत केबल कटी-फटी पड़ी हुई है नंगे तार होने से बिजली आपूर्ति में बार-बार व्यवधान पैदा कर रही है। कई घरों पर बिजली केवल छत से मात्र कुछ ही दूरी पर लटकी हुई है। कई जगह बिजली केवल लोहे की चद्दर को टच कर रही है किसी दिन बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया सकता।


नर खेड़ा गांव में बिजली कर्मचारी द्वारा केवल सुधारी नहीं जा रही हैं जमीन से तीन से चार फिट ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है ट्रांसफार्मर से नंगे तार नीचे लटक रहे हैं। ट्रांसफार्मर से निकली बिजली केबल पेड़ पर कई दिनों से टंगी हुई है। जबकि खंबे गड़े हुए हैं। उन पर बिजली केवल नहीं टंगी। ट्रांसफार्मर के पास लगी बिजली केवल में से रोज धुंआ उठता हुआ दिखाई देता है। जिससे ट्रांसफार्मर के आसपास रह रहे ग्रामीण दहशत में रहते हैं। किसी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। कुछ दिन पहले भी बिजली ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई जिससे पूरे गांव की बिजली बंद हो गई थी।
ट्रांसफार्मर के आसपास ही बच्चे खेलते रहते है। रात के समय आवारा पशु भी ट्रांसफार्मर के आसपास ही घूमते हैं।पूरी रात ट्रांसफार्मर से निकल रहा धुआं के नीचे बैठे रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस डीपी से अक्सर तार टूट कर गिर जाए करते हैं जिससे ट्रांसफार्मर के आसपास करंट फैलता है यहां एक दिन की समस्या नहीं बल्कि रोजाना परेशान होना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले ट्रांसफार्मर की केबल से पेड़ में आग लग गई थी जिसको बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा था। तब जाकर आग पर काबू कर पाए थे। इसके बावजूद भी कर्मचारी ट्रांसफार्मर के पास लगी केबिल को नहीं सुधार रहे हैं सभी ग्राम वासियों ने कई बार बिजली विभाग में शिकायत की है। इसके बावजूद भी नरखेड़ा गांव की केबल नहीं सुधारी गई। नर खेड़ा गांव की केबल पूरी तरह से खराब हो गई है जिस कारण आए दिन बिजली की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। आज भी बिजली केवल के नंगे तारों के नीचे 8 से 10 आवारा पशु बैठे हुए थे आज ही 10 से 12 आवारा पशुओं को बिजली केबल के नीचे से हटाया गया नहीं तो वहा भी आज करंट की चपेट में आ जाते।
अब बारिश का समय है बारिश के मौसम में केवल में जगह-जगह से फॉल्ट हो रही है जिस कारण नरखेड़ा के ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी झेलना पड़ रही है। कंछेदी लाल, रामदयाल लोधी,लाल सिंह लोधी , बारे लाल लोधी, धन सिंह लोधी, भगवान सिंह लोधी, आदि ग्रामीणों की मांग एक ही नरखेडा की बिजली केबल बदली जाए। ग्रामीणों मैं बिजली विभाग को कई बार लिखित में सूचना दे चुके हैं कि नरखेडा गांव की बिजली केवल पूरी तरह खराब हो चुकी है। इसको बदलना चाहिए। इसके बावजूद भी बिजली केबल को नहीं बदला जा रहा है। सांची वाले कहते हैं रायसेन जाओ और रायसेन वाले कहते हैं सांची जाओ।

इनका कहना हे –
नरखेडा गांव का ट्रांसफार्मर 3 से 4 फीट की ऊंचाई पर रखा हुआ है इससे आवारा पशुओं को हमेशा करंट लगने का डर बना रहता है। ट्रांसफार्मर के पास यही छोटे-छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। कुछ दिन पहले ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। अब एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर के पास लगी बिजली केबल से धुआं उठ रहा है।
रामदयाल लोधी नरखेडा सरपंच

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में 100 घंटे का दिव्यांग क्रिकेट मैराथन, 250 खिलाड़ियों ने विश्व रिकॉर्ड को दी चुनौती     |     तेजरफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त चालक की गर्दन कटी , अस्पताल में हुई मौत     |     बीहर रिवर फ्रंट शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गौसेवा हेतु जनप्रतिनिधियों से कमर कसकर आगे आने का विधानसभा में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आह्वान     |     भ्रष्टाचार की शिकार साड़िया- संजय सिंह ठाकुर     |     जर्जर पीएम सड़क से टूटा गरीब परिवार पर मुसीबत का पहाड़ जिंदगी ओर मौत से जूझ रहा परिवार का इकलौता सहारा     |     कुलहड़िया गांव हाईवे किनारे हैंडपंप वर्षों से खराब, बिजली जाते ही पेयजल संकट     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल ट्रक खाई में गिरने से बाल-बाल बचा     |     होली पर्व को लेकर आरएएफ व पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा का संदेश     |     42 वर्ष की गौरवशाली सेवा के बाद प्राचार्य देवी सिंह जाट को भावभीनी विदाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811