Let’s travel together.

भ्रष्टाचार की शिकार साड़िया- संजय सिंह ठाकुर

0 98

– आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पारदर्शी साड़ी देना महिला उत्पीड़न

सुरेंद्र जैन धरसीवा

छत्तीसगढ़ आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को जबरदस्ती निम्न स्तरीय पारदर्शी साड़ी थमाकर ड्रेसकोड के नाम पर पहनने को मजबूर करना न केवल प्रशासनिक तानाशाही है, बल्कि प्रदेश की मातृशक्ति का खुला अपमान है।

संजय ठाकुर ने कहा की छ.ग. सरकार की नजरों में महिलाओं की कोई इज्जत नहीं है। उन्होने गुरुर के बाल विकास विभाग के एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी के शासकीय आदेश के हवाला देते हुए कहा की अधिकारी द्वारा आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को पत्र के माध्यम से चेतावनी दी है की अगर उन्होने निम्न कोटी की साड़ियां नहीं उठायी तो उनका वेतन रोक दिया जायेगा।

ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बेहद कम मानदेय में समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग माताओं और बच्चों की सेवा कर रही हैं। ऐसे में उनका अपमान करना और उन्हें जबरन अपमानजनक वस्त्र पहनने को बाध्य करना महिला सम्मान पर सीधा प्रहार है।

छत्तीसगढ़ आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन ने शासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों पर तत्काल निलंबन एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उच्च गुणवत्ता की, गरिमापूर्ण साड़ी उपलब्ध कराई जाए। वेतन काटने जैसी धमकी पूर्ण कार्यवाही को तुरंत निरस्त किया जाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811