Let’s travel together.

कांग्रेस ने मंहगाई,GST टेक्स बढाने,अग्निपथ योजना के विरोध में धरना देकर SDM आफिस का किया घेराव

0 139

रायसेन।केंद्र की मोदी सरकार मप्र की शिवराज सरकार की जनविरोधी नीतियों, लोकतंत्र की हत्या करने, देश में कमर तोड़ बढ़ती महंगाई ,16 फीसदी जीएसटी टैक्स बढ़ाने और अग्निपथ योजना बनीं शिक्षित युवाओं को नौकरी के नाम पर महज छलावा के विरोध स्वरूप शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया गया।जिला स्तरीय कांग्रेसियों ने धरना राष्ट्र पिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समीप महामाया चौक में शुक्रवार को दोपहर दिया।इसके बाद कांग्रेसी एकजुट होकर रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय घेराव करने पहुंचे।यहां कांग्रेसी सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के अंदर घुस गए।बाद में महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन रायसेन एसडीएम एलके खरे को सौंपा गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल बोले केंद्र की मोदी और मप्र की शिवराज सरकार जनविरोधी किसान विरोधी है।कमर तोड़ महंगाई की मार गरीब जनता के ऊपर लादकर परेशानी में डाल दिया है।रसोईगैस डीजल पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढोत्तरी की जा रही है।अब तो मोदी सरकार दाल आटा चावल घी पनीर और भी डिब्बा बन्द चीजों पर 16 प्रतिशत गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया है।भाजपा धनबल सत्ताबल और बाहुबल ताकत के दम पर नगर गांवों की सरकार प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव डालकर सौदेबाजी करसत्ता हथिया रही है यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो और क्या है।सुनील श्रीवास्तव भाजपा सरकारें ईडी छापे, सीबीआई छापे डालकर द्वेष भाव की ओछी राजनीति पर उतर आई है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के विदिशा फार्म हाउस पेट्रोल पंप ,सांसद के व्हाइट हाउस स्वास्थ्य मंत्री के पाली के फार्म हाउस एक पूर्व मंत्री के बारला हाउस पर छापे क्यों नहीं मारे जाते।कमल गौर बोले पीएम उज्ज्वला गैस योजना के तहत देश में बांटे गए गरीब महिलाओं को फ्री 1 करोड़ 56 लाख गैस सिलेंडर दोबारा से आखिर क्यों रिफिल हुए यह जांच का विषय है।डॉ जीसी गौतम ने कहा कि भाजपा सरकारें लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं।यह एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।इसीलिए तख्त बदल दो ताज बदल दो इन बेईमानों का राज बदल दो। पार्षद अजीजा ने बी धरने में शामिल कांग्रेसियों के लिए आभार माना।भाजपा वायदों से मुकर गई।संपत्ति धरोहर बेच दिया।सबमिलजुलकर महंगाई बेरोजगारी और युवाओं के साथ अग्निपथ महज छलावा बताया।


मजहर कबीर बोले कि कमरतोड़ महंगाई ने मोदी शिवराज सरकार ने नये कीर्तिमान रच दिए हैं।कलेक्टर एसपी सरकारों के गुलाम बनकर रह गए हैं।कांग्रेस ने तिरंगे की शान को बरकरार रखा है।आरएसएस मोदी के झंडे बदलते रहते हैं।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी गोवा में बीयर बार डांस बार चला रही है भाजपा को धिक्कार है। मिर्जा मसर्रत बेग एडवोकेट ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि आओ हम सब मिलजुकर जनविरोधी टेक्स की अत्याचारी मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंके।

धरना प्रदर्शन में संचालन रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने किया।धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, ठेकेदार राजेश अहिरवार, मदन अहिरवार,प्रकाश पटेल,मिर्जा मसर्रत बेग एडवोकेट, हर्ष वर्धन सोलंकी,महेंद्र पुरी गोस्वामी, होशियार सिंह ठाकुर ,कामता पाल,डॉ जीसी गौतम, दौलत सेन एडवोकेट,राजू माहेश्वरी, पार्षद अजीजा बी, किरण राजकिशोर सोनी, रेहान खान एडवोकेट, जावेद अहमद खान, शिवनारायण गौर, दुलारे दुल्लू भाई, एतेशाम बेग, मुजीब अंसारी, शशि रघुवंशी बरेली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जयंत दुबे, महेश साहू,जावेद कदीर ,टाइगर कुरैशी, हुजैफा उजेफ राजू पहलवान जफर भाई सगीर भाई सुल्तानपुर ,राहुल समाधिया , मनोज स्थापक, गरुड़ रघुवंशी,सुनील श्रीवास्तव,कमल गौर, इकबाल अहमद कमल गौर
लालजीराम ठाकुर ,रामबाबू कल्याण सिंह लोधी,अमृत बाबू नरवारे एडवोकेट, अलीम पटेल
प्रवक्ता मजहर कबीर, देवेंद्र मीणा हर्षवर्धन सोलंकी रविन्द्र शर्मा, हसीब हिंदुस्तानी,संजीव मनोज शर्मा, शाहिद अंसारी अनीस खान,दुर्गेश खरे रामेंद्र लाला कमलेश कम्मू सेन टाइगर कुरैशी प्रहलाद सिंह रघुवंशी शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया मिनी स्पोर्ट्स डे     |     मतदान प्रक्रिया को पूरी पारदर्षिता एवं निष्पक्षता से कराई जाए-अजय सिंह आयुक्त राज्य निर्वाचन     |      नगर परिषद में प्रयागराज मे निधन हुए श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि     |     सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में पेसमेकर क्लीनिक का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ     |     साइकल से नर्मदा परिक्रमा कर लौटे  आनंद भट्ट का मंत्रालय संघ द्वारा किया गया सम्मान     |     भारत की एतिहासिक विरासत और गौरवशाली सांस्कृतिक परम्परा से रुबरू हुए भेल कालेज के विद्यार्थी     |     सेमरा के गायत्री मंदिर में चल रही भागवत कथा      |     महाकुंभ भगदड़ में मृतका के परिजनों को मिली सहायता राशि,तहसीलदार ने घर पहुंचकर सौंपे चैक     |     स्वामी विवेकानंद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय नवागत प्राचार्य डॉ, किशोर जॉन ने किया पदभार ग्रहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811