शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
संपूर्ण प्रदेश में शासन के निर्देश अनुसार ई केवाईसी का काम प्रगति पर है राजस्व विभाग द्वारा ढोड़ी पिटवाकर विशेषकर किसानों को सूचना दी गई है कि वे अपने भूमि के दस्तावेजों की ई केवाईसी कारण ताकि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके इसको लेकर एमपी ऑनलाइन और क्योस्क सेंटर संचालको को प्रशिक्षित कर निशुल्क ई केवाईसी करने वह कहां गया

एसडीएम से मैदान में उतरे और केंद्र में पहुंचकर अपने हाथों से किसानों को ई केवाईसी करके दी अब इस अभियान के तहत पटवारी अपने-अपने हलके में गांव-गांव पहुंचकर किसानों के घर-घर जाकर ई केवाईसी का कार्य कर रहे हैं जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है घर बैठे उनका यह काम होने से उनके समय की बचत भी हो रही है और शासन के निर्देशों का पालन भी पूरी तरह से हो रहा है।

एसडीएम सौरभ मिश्रा के निर्देशन में पटवारी हल्का नंबर 25 महुआखेड़ा कलां कुल कृषक संख्या 605 ekyc आज दिनांक तक 321 शेष 284 पटवारी हल्का नंबर 26 खामखेड़ा खिरेंटी बिछुआ हिनोतिया बमनई में
पटवारी प्रदीप शर्मा द्वारा ई केवाईसी का प्रचार प्रसार और ई केवाईसी की जा रही है उक्त कार्य उक्त कार्य क्रॉप सरवेयर द्वारा एवं पीडीएस द्वारा भी केवाईसी का कार्य ग्राम में किया जा रहा है।
राजस्व प्रशासन के इस कार्य से ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है ग्राम के रहवासियों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए राजस्व विभाग की भूरी भूरी प्रशंसा की है।