Let’s travel together.

सिंध नदी के पुल निर्माण में फंसे 18 मजदूरों का किया गया रेस्क्यू

0 87

– सिंध नदी पर बन रहे पुल के निर्माण में लगे थे सभी मजदूर, अचानक पानी का बहाव तेज हो जाने के बाद यह उसमें फंस गए

– रेस्क्यू कर सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस में सिंध नदी के पुल निर्माण में फंसे 18 मजदूरों को जिला प्रशासन, पुलिस एवं बचाव दल ने सुरक्षित निकाला गया है। शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया है कि यह सभी मजदूर भडोता गांव के पास सिंध नदी के पुल के निर्माण में लगे थे तभी अचानक नदी में पानी ज्यादा बढ़ जाने के कारण पानी के बीच में फंस गए थे जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।

रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला-

शिवपुरी जिले के कोलारस में ग्राम भडोता में सिंध नदी पर पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है। सिंध नदी के जल स्तर बढ़ने से रास्ता बंद हो गया जिसमें पुल निर्माण कार्य में दूसरी ओर 18 मजदूर फंसे थे। सूचना मिलते ही तत्काल प्रशासन की टीम पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। पुल निर्माण में फंसे 18 मजदूरों को प्रशासन पुलिस एवं बचाव दल ने सुरक्षित निकाला।
बताया जाता है कि यह सभी मजदूर कोलारस में भडोता गांव के पास सिंध नदी के पुल के निर्माण में लगे थे तभी अचानक नदी में पानी ज्यादा बढ़ जाने से बीच में फंस गए।

कलेक्टर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे-

सिंध नदी के पुल निर्माण में मजदूरों के फंसे होने की सूचना के बाद मौके पर तत्काल कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर भी पहुंचे। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभी पुल निर्माण कार्य जारी है और बरसात का समय है। नदी में जलस्तर भी बढ़ रहा है इसलिए सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। यहां दोनों और ड्रॉपगेट लगे जिससे इस रास्ते की ओर आने वाले लोगों को जानकारी रहे और इस प्रकार की स्थिति निर्मित ना हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |     संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मिड – वे ट्रीट किरर मे हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह सम्पन्न     |     हिंदू नव वर्ष 2026 बृहस्पति होंगे साल के राजा मंगल होंगे मंत्री     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811