Let’s travel together.

शिवपुरी में छायाकारो ने लगाए स्टेडियम में पौधे

0 74

– पहला पौधा शहर काजी एवं पंडित अरुण शर्मा रिंकू महाराज ने मिलकर लगाया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शहर के छायाकार साथियों ने मिलकर माधवराव सिंधिया खेल परिसर में फ्रेंड्स डे (मित्रता दिवस) के अवसर पर 51 फलदार छायादार पौधों का रोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर काजी वलीउद्दीन सिद्धीकी एवं आचार्य पंडित अरुण शर्मा (रिंकू महाराज) मंशापूणऀ वालों ने वरिष्ठ छायाकारो के साथ मिलकर पौधारोपण किया |
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर काजी वलीउद्दीन ने कहा कि पौधे वृक्ष बनकर हमें शुद्ध हवा देते हैं एवं प्रकृति का संतुलन बनाए रखते हैं | वही पंडित आचार्य अरुण शर्मा महाराज ने कहा कि पौधों का मनुष्य के जीवन में जन्म से लेकर जीवन भर उपयोगी है एवं पीपल का पेड़ हमेशा ऑक्सीजन देता है | कई पौधे जड़ी बूटी के रूप में बहुत उपयोगी होते हैं | सभी को पौधारोपण करना चाहिए | इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ छाया कार एवं फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र नामदेव सचिव ओम बंसल उपाध्यक्ष फारुख खान कोषाध्यक्ष मनीष जैन मीडिया प्रमुख राजीव राठौर सह सचिव मदन कुशवाह पूर्व अध्यक्ष राहुल भोला कार्यकारिणी सदस्य सुनील भास्कर सहित शहर के काफी संख्या में फोटोग्राफर उपस्थित थे |
कार्यक्रम का संचालन फारुख खान ने एवं आभार ओम बंसल ने किया | इस अवसर पर पीपल शीशम यूकेलिप्टस नींबू शाहिद छायादार पौधों का रोपण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811