Let’s travel together.

प्राकृतिक सौंदर्य की मिसाल है गुलगांव रोड पर बहने वाला झरना 

0 99

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

हमारे यहाँ प्राकृतिक झरनों की कमी नही है अनेकों पहाड़ों पर ऐसे झरनों से कलकल की ध्वनि गूंजती रहती है तथा दूधिया पानी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है इसलिए झरनों की प्राकृतिक सौंदर्यता निहारने लोगों का जमघट लगा रहता है।

जानकारी के अनुसार हमारे यहाँ पहाड़ों पर बारिश मे बहने वाले झरने प्राकृतिक सुंदरता की छटा बिखेरते दिखाई देते हैं पहाड़ों पर बहने वाले झरने काले पत्थरों के बीच कलकल की आवाज करते दुधिया पानी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं ऐसा ही एक झरना सांची से मात्र एक किमी की दूरी पर स्थित गुलगांव रोड पर पहाड़ पर बहता है बारिश के दिनो मे तेज बारिश होते ही यह झरना बहना शुरू हो जाता है काले पत्थर के बीच सफेद दूधिया पानी बहने से यह झरना लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है इसीलिए इस झरने का आंनद उठाने आसपास क्षेत्र के महिला पुरुष बच्चे तो पहुचते ही हैं साथ ही विदिशा भोपाल तक से लोग इस झरने का आनंद उठाने पहुंच जाते है जिससे गुलगांव रोड पर दुपहिया चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है इतना ही नहीं लोग इस झरने पर पार्टियां करते भी दिखाई दे जाते हैं तथा इस झरने के पानी से नहाने का भी आनंद लेते हैं इस झरने पर सुबह से ही लोगों का पहुचने का सिलसिला शुरू हो जाता है जो देर शाम तक चलता रहता है लोग यहाँ पहुंच कर प्राकृतिक सौंदर्यता की छटा को निहारते हैं तथा प्रकृति की प्रशंसा करते नही थकते ।इस झरने पर जब अधिक भीड़ उमडती है तब सांची पुलिस को भी पहुंच कर व्यवस्था सम्हालनी पडती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |     प्रजापति एवं सर्व समाज ने चढ़ाया 25.5 किलो का विशाल पीतल का घंटा     |     हवलदार संतोष कुमार जाट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार     |     भोपाल। अपेक्स बैंक मुख्यालय में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ     |     रायसेन जिला सहकारी बैंक ने रचा नया इतिहास रायसेन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 25.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक अरुण विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार के प्रभावी नेतृत्व से यह उपलब्धि हासिल हुई। बैंक ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में यह ऐतिहासिक लाभ दर्ज किया। बैंक की नेटवर्थ बढ़कर 37.28 करोड़ रुपये पहुंच गई है। लगातार मजबूत होती वित्तीय स्थिति से बैंक की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार आया है। ऋण वितरण, वित्तीय अनुशासन और व्यवसाय विस्तार का सकारात्मक असर देखने को मिला। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहकारी समितियों के सहयोग से बैंक ने बेहतर वित्तीय प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से जिले के सहकारिता क्षेत्र में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है।     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811