Let’s travel together.

विधायक मैहर श्री चतुर्वेदी ने उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का व्यक्त किया आभार

0 103

 

ज़िला चिकित्सालय मैहर अब 300 बेड क्षमता का होगा

मैहर। विधायक मैहर श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने मैहर सिविल अस्पताल की क्षमता 160 बेड से उन्नयन कर 300 बेड करने पर उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने दूरभाष पर उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से चर्चा की और मैहर की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सदैव विंध्य के विकास के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा है कि श्री शुक्ल के मार्गदर्शन और नेतृत्व में विंध्य विकास के नये सोपान प्राप्त करेगा।

उल्लेखनीय है कि ज़िला चिकित्सालय मैहर का 34 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से उन्नयन किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811