Let’s travel together.

12 हडताली सीएचओ पर गिरी गाज, सीएमएचओ ने थमाए नोटिस

0 77

12 हडताली सीएचओ पर गिरी गाज, सीएमएचओ ने थमाए नोटिस

– मामला बिना स्वीकृति के सीएचओ द्वारा हडताल पर जाने का

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

अपनी दो सूत्रिय मांगो के लेकर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कम्यूनिटि हेल्थ आफीसर ने एक दिवसीय हडताल कर प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अकस्मात एवं बिना स्वीकृति के सीएचओ द्वारा की गई हडताल से नाराज स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड मंे दिखाई दे रहा है। विभाग की नाराजगी की गाज 12 सीएचओ पर नोटिस की रूप में गिरी है। यदि समुचित जबाव प्राप्त नही हुआ तो आने वाले समय में गंभीर कार्यवाही की खबर भी मिल सकती है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत लगभग 200 से अधिक कम्यूनिटि हेल्थ आफीसर को आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश जिला स्तर प्रदान किए गए हैं। इस पर राज्य स्तर से भी सहमति है। कई कम्यूनिटि हेल्थ आफीसर ने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का कार्य बेहत्रर ठंग से संपादित किया है और अच्छे परिणाम भी दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ कम्यूनिटि हेल्थ आफीसर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य नही करना चहाते हैं इसी को गत् दिवस बिना खंड चिकित्सा अधिकारी की स्वीकृति के एक दिवस कार्य से विरक्त रहे तथा जिला मुख्यालय पर आकर धरना प्रदर्शन किया। जिस पर जिले के 12 कम्यूनिटि हेल्थ आफीसर को मुख्यखंड चिकित्सा अधिकारी की पूर्व स्वीकृति के जिला मुख्यालय सीएमएचओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने, अन्य साथियों को आंदोलन के लिए प्रोत्साहित करने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश की संविदा मैन्युअल की कंडिका क्रमांक 13(1)(2)(3) के अनुसार कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जिसका समुचित प्रति उत्तर प्राप्त न होने पर कठोर कार्यवाही की जा सकेगी।

किस किस को जारी हुए नोटिस
कृपाल सिह महोविया, शांतिशरण शर्मा, शकुन्तला मौर्य, खुशबेन्द्र मिश्रा, दर्शन केवट, रविन्द्र गौतम, ओम प्रकाश यादव, बंटी धाकड, राम निवास मिर्धा, दीपक योगी, धनराज गुर्जर, अजय बैसेला कम्यूनिटि हेल्थ आफीसर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811