मेष राशि – कार्यस्थल पर अपना काम बढ़ाने से डरने की जरूरत नहीं है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा । किसी से कोई वादा किया है तो उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। किसी संपत्ति के सौदे को अंतिम रूप देने वाले हैं, तो वह फाइनल होते-होते अटक सकता है। आप किसी दोस्त की यादों से परेशान हो सकते हैं।
वृषभ राशि- कार्यस्थल पर किसी तकनीकी समस्या के कारण बिजनेस करने वाले लोगों को नुकसान हो सकता है। घर के नवीनीकरण पर भी काफी ध्यान देंगे। स्वास्थ्य को लेकर कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा और कुछ अनचाहे खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जिससे परेशानी होगी और आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है।
मिथुन राशि – कार्यों में कुछ रुकावटें दूर होंगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है । मन असमंजस से भरा रहेगा। काफी समय के बाद कहीं से रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। लेन-देन से जुड़ा कोई मामला सुलझ जाएगा। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए, अन्यथा गलती होने की संभावना है।
कर्क राशि- आय के नए स्रोत मिलेंगे। महिला मित्रों से सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थी अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे तो उसमें जीत हासिल करेंगे। नई नौकरी में आपकी रुचि हो सकती है.
सिंह राशि – वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखे। नई पहचान मिलेगी और दुश्मन आपके काम में बाधाएं पैदा करेंगे, इसलिए लेन-देन में बहुत सावधान रहना होगा और साझेदारी में किसी भी सौदे को अंतिम रूप देने से बचना होगा, अन्यथा समस्याएं पैदा हो सकती हैं। कोई रिश्तेदार लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। काम में सावधानी बरतने की जरूरत है।
कन्या राशि – किसी काम की पहले से योजना बना लेना आपके लिए अच्छा रहेगा. परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित थे तो परेशानी कम हो सकती है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। नई नौकरी में आपकी रुचि हो सकती है. किसी मित्र के लिए पैसों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
तुला राशि – नया वाहन खरीदने के लिए अच्छा रहेगा। राजनीति में काम करने वाले लोगों को अपने काम में सावधानी बरतनी होगी। विरोधी काम में रुकावट डालने की कोशिश करेगा। दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। योजना बनाकर अपने व्यवसाय को विकसित करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि – संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा करने की जरूरत है। किसी भी काम में सतर्क और सावधान रहना होगा और कोई भी वादा बहुत सोच-समझकर करना होगा। कोई पुराना काम काफी समय से रुका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है।
धनु राशि- काम से जुड़ी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप उनका बहादुरी से सामना करेंगे। यदि व्यवसाय में पैसा निवेश किया है तो संभावना है कि वह वापस मिल जायेगा। पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह भी मिलने की पूरी संभावना है। आसपास रहने वाले लोगों से सावधान रहना होगा।
मकर राशि- काम का अधिक दबाव होने से आप चिंतित रहेंगे, लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। पार्टनर कोई सरप्राइज गिफ्ट ला सकता है किसी काम को लेकर चिंतित थे तो वह चिंता भी व्यर्थ जाएगी। पैसा अच्छे से निवेश करेंगे तो अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि- बड़ा निवेश करने से पहले आपको अनुभवी लोगों से सलाह लेनी चाहिए, कार्यस्थल पर नौकरी का अच्छा मौका मिल सकता है। परिवार के छोटे बच्चों के साथ कुछ मज़ेदार समय बिताएंगे। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो अच्छा मुनाफा मिलेगा।
मीन राशि- परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है काम में अपने जूनियर से मदद की जरूरत है तो वह आसानी से मिल जाएगी। समझदारी से सोचने से आपके काम को एक नई पहचान मिलेगी और काम में निखार आएगा। अपने काम में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।