Let’s travel together.

गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक अकादमिक पुरस्कार समारोह में करीब 700 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

0 43

भोपाल।  गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक अकादमिक पुरस्कार समारोह में लगभग 700 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डीएमई डॉ. ए.के. श्रीवास्तव थे। अधिष्ठाता डॉ. कविता एन. सिंह, स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी की स्टूडेंट यूनियन एडवाइजर डॉ. रीनी मलिक,स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी की एडवाइजर डॉ. दीप्ति चौरसिया ,डॉ. कविता कुमार, डॉ. हामीद गोरी, डॉ. रुचि टंडन, डॉ. आर.पी. कौशल, और जयश्री कटारिया (सचिव, स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी) की उपस्थिति में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कोविड महामारी के बाद, कई वर्षों से विद्यार्थियों को सम्मानित नहीं किया गया था। इस साल एमपीएमएसयू में 2019 बैच के 10 में से 6 छात्र गांधी चिकित्सा महाविद्यालय से थे। इस मौके पर आईसीएमआर, खेल, और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी पुरस्कार दिए गए। स्टूडेंट यूनियन 2023-24 के समस्त विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके परिजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811