Let’s travel together.

MP के 94 हजार सरकारी स्कूलों को मिलेगा 10 से 75 हजार रुपये तक का अनुदान

0 126

तारकेश्वर शर्मा

भोपाल। प्रदेश के 94 हजार सरकारी स्कूलों को 10 हजार से 75 हजार रुपये तक का अनुदान मिलेगा। स्कूल में बालिकाओं को आत्मरक्षा की तैयारी करवाने के लिए 15 हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अलग-अलग श्रेणी के स्कूलों को अनुदान देने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 30 विद्यार्थियों के नामांकन वाले स्कूल को 10 हजार, 31 से 100 नामांकन वाले स्कूल को 25 हजार, 101 से 250 नामांकन वाले स्कूल को 50 हजार व 251 से अधिक नामांकन वाले स्कूल को 75 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

इन सुविधाओं पर खर्च करेंगे राशि
स्कूलों द्वारा अनुदान की राशि का 10 फीसद स्वच्छता पर, 30 फीसद भवन के रख-रखाव।

10 फीसद स्कूल चलें हम अभियान पर, पांच फीसद विद्यालय की स्टेशनरी पर।

पांच फीसद शाला प्रबंधन समिति पर, 10 फीसद राष्ट्रीय दिवस के आयोजन पर।

20 फीसद कलर, चाक, बालिकाओं की पुस्तकों पर खर्च करने के लिए।

10 फीसद विद्यालय की अन्य आवश्यक्ताओं पर खर्च किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त दो हजार रुपए खिड़की-दरवाजे की मरम्मत की जाएगी।2500 बस्ता मुक्त दिवस के लिए, तीन हजार रुपए यूथ एंड ईको क्लब के लिए।

पांच हजार रुपए स्‍कूलों में बच्‍चों के खेलकूद गतिविधि के लिए दिए जाएंगे।

15 हजार रुपए बालिकाओं की आत्मरक्षा की तैयारी के लिए दिए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811