Let’s travel together.

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का संदेश

0 56

स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल।उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सभी नागरिकों से अपील की है कि वे हेपेटाइटिस के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों और एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने हेपेटाइटिस जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी से बचाव और उपचार के लिए सही जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। हम सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हेपेटाइटिस की रोकथाम के लिए टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अत्यंत आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। हेपेटाइटिस के पांच मुख्य प्रकार होते हैं: ए, बी, सी, डी, और ई। इनमें से हेपेटाइटिस बी और सी का वायरस लंबे समय तक शरीर में जीवित रहता है, जो लिवर की गंभीर बीमारियों जैसे सिरोसिस और लिवर कैंसर का कारण बन सकता है। विश्व हेपेटाइटिस दिवस हेपेटाइटिस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसकी गंभीरता को समझाने के लिये मनाया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811