Let’s travel together.

35 ट्रांसफार्मर जले, अंधेरे में 45 गांव, मेंटीनेंस पर 25 लाख खर्च

0 84

शिवलाल यादव रायसेन.

जिले में महीनेभर से करीब 35 ट्रांसफार्मर जले हुए हैं और अंधेरे में 45 गांव की जनता गुजारा कर रही है बारिश में। मेंटीनेंस पर बिजली महकमे ने 25 लाख खर्च किया है। इसके बावजूद विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही है। अधिकारियों की उदासीनता व मैदानी अमले की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है।
इन गांवों में जले हैं ट्रांसफार्मर….
तहसील रायसेन के इमलिया, भादनेर,नयापुरा अगरिया ,करमोदिया मासेर अल्ली बरबटपुर,सेहतगंज सहित दर्जनों गांवों तेज आंधी बारिश की वजह से ट्रांसफार्मर जल चुके हैं।


बिजली कटौती पर बहानेबाजी….
इधर बिजली कटौती पर अधिकारियों ने बहानेबाजी करते हुए बताया है कि लाइन के संपर्क में जो पेड़ रहते हैं उसे काटा जाता है। साथ ही बिजली के ढीले तार को टाइट किया गया है। इसके बावजूद दिक्कतें वहीं आ रही हैं जहां ग्रामीणों ने पेड़-पौधों की छंटनी करने या काटने पर विरोध किया है। मेंटीनेंस कार्य में भी परेशानी हुई है।


ग्रामीणों का दर्द …..
कई बार जनसुनवाई में शिकायत की गई है ।लेकिन गांव में अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। बिजली कंपनी के अधिकारी इस समस्या से वाकिफ हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। महीनेभर से गांव में ट्रांसफार्मर जल गया है। रात में कट रही है। दिन में पेड़ सहारा बन रहे हैं।

रामनाथ प्रजापति ने बताया कि कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में ग्रामीणजनों द्वारा गौहरगंज तहसील के बरबटपुर गांव में ओवरलोड कनेक्शन के कारण ट्रांसफार्मर जले हुए महीनाभर बीत गया है।गांव अंधेरे में डूबा हुआ है।ऐसे में गांवों में 10 घण्टे बिजली आपूर्ति का प्रदेश की मोहन सरकार का वादा खोखला साबित हो रहा है।मध्य क्षेत्रबिजली कंपनी मनमानी करने में सबसे आगे है। कार्यालय में बैठकर बिजली बिल भेज दिया जाता है। कभी भी रीडिंग नहीं लिया जाता है। मनमानी बिल कैसे जमा करेंगे। जबकि, पूरा बिल जमा करने पर ट्रांसफार्मर लगाने की बात कह रहे हैं। कलेक्टर से शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हो रही है।

रामप्रताप साहू उपभोक्ता

ये कारण बता रहे अधिकारी….

-50 फीसदी से अधिक गांवों में बिजली बिल बकाया होना।
-समय रहते ग्रामीणों की ओर बिजली बिल जमा नहीं करना।
– खेतों की बुवाई,धान पौधों की रोपाई हो जाने से नहीं पहुंच पा रहे ट्रांसफार्मर।
-चिह्नित गांवों के उपभोक्ताओं की बिजली चालू कर बाकी उपभोक्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जमना सेन बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष     |     मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित     |     भगवान श्री मीनेश जन्मोत्सव मां कंकाली धाम में धूम धाम से मनाया गया     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की जिले में हुई  शुरुआत     |     सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी अधिकारो से वंचित     |     माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811