Let’s travel together.

सी एम एच ओ के निर्देश पर डेढ़ दर्जन क्लिनिक्स की हुई जांच,जांच रिपोर्ट के आधार पर की जा रही वैधानिक कार्यवाही

0 91

 

भोपाल।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा संचालनालय, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के पत्र  के परिपालन में त्वरित कार्यवाही करते हुए भोपाल में पहले ही दिन क्लीनिक्स, नर्सिंग होम्स, पैथोलॉजी लैब्स व कलेक्शन सेंटर्स की जांच व सत्यापन का अभियान प्रारंभ कर दिया है। सोमवार को कार्यालय द्वारा गठित 8 दलों द्वारा भोपाल के विभिन्न इलाकों में संचालित 17 क्लीनिक्स में चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की सघन जांच की गई।

निरीक्षण दल द्वारा चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की डिग्री, चिकित्सा पद्धति, काउंसिल का पंजीयन , म प्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम , गुमास्ता लाइसेंस की जांच की गई। जांच के दौरान अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई हेतु पुलिस, नगर निगम, औषधि प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल को सूचना दी जा रही है ,ताकि उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके।

सी एम एच ओ द्वारा गठित दल ने भोपाल के विभिन्न इलाकों में जाकर क्लिनिक्स की जांच की । निरीक्षण दल द्वारा बागसेवनिया क्षेत्र में विकास क्लिनिक के नाम पर अशोक सिंह ठाकुर चिकित्सा व्यवसाय करते पाए गए ,जबकि उनके पास इलेक्ट्रो होम्योपैथी की डिग्री मिली है। इसी प्रकार गौतम नगर में हरीश जैतवाल के पास बी फार्मा की डिग्री पाई गई । नीलबड़ क्षेत्र में विकास क्लिनिक के नाम पर प्रैक्टिस कर रहे अभिषेक सिंह द्वारा निरीक्षण दल को दस्तावेज नहीं दिखाई जा सके। इस कारण आगामी आदेश तक क्लिनिक का संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने निजी चिकित्सा व्यवसायियों से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित सभी अनुमतियां प्राप्त करने के बाद ही चिकित्सा व्यवसाय करें । ऐसा नहीं करने पर संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जावेगी । ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कार्यवाही में जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस ,खाद्य एवं औषधि प्रशासन का सहयोग भी लिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811