Let’s travel together.

दो साल से स्टेशन पर रेल रुकना बंद हुआ तो बीरान हुआ रेलवेस्टेशन

0 201

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज रेलवे स्टेशन 50 साल पुराना है इस रेलवे स्टेशन पर पहले चार पांच गाड़ियां रुका करती थी जो भोपाल जाती थी और इसके उपरांत विदिशा की तरफ भी तीन चार गाड़ियां जाती थी मगर 2 साल से इस प्लेटफार्म पर गाड़ियों का रुकना बंद हो गया है जिस कारण दीवानगंज के आस-पास के यात्री काफी परेशानियां से गुजरना पड़ रहा है क्योंकि दीवानगंज में आसपास के 30 गांव लगते हैं गांव के ग्रामीण भोपाल विदिशा जाने के लिए रेलवे स्टेशन दीवानगंज का उपयोग करते थे मगर कुछ समय से यहां पर भोपाल विदिशा की तरफ जाने वाली गाड़ियां नहीं रुकती है कुछ दिन पहले रेल्व के जी एम से भी रेलवे स्टेशन दीवानगंज वालों ने आवेदन दिया था की विदिशा से भोपाल की तरफ गाड़ियों का स्टाफ दिया जाए आवेदन दिए हुए लगभग 1 साल से ज्यादा समय हो गया उस आवेदन का आज तक कुछ हल नहीं निकला दीवानगंज से भोपाल के लिए केवल सुबह की टाइम में एक ट्रेन है जो भी रात के 5 बजे निकल जाती है और इसके उपरांत कोई गाड़ी भोपाल के लिए नहीं है फिर गाड़ी शाम को बिलासपुर 5 बजे है इसके बीच में एक भी गाड़ी दीवानगंज से भोपाल के लिए नहीं है मगर भोपाल से विदिशा के लिए दीवानगंज स्टेशन पर बिलासपुर मेमो और सटल रूकती है जो विदिशा की तरफ जाती है मगर विदिशा से भोपाल की तरफ कोई गाड़ी नहीं है यह सभी यात्री 3 किलोमीटर पैदल चलकर फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पोस्टर कहां से बस से जाते हैं जिससे काफी समय यात्रियों को परेशान होना पड़ता है अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में दीवानगंज में रेलवे स्टेशन का नाम रह जाएगा यहां दिनों दिन यात्री कम होते चले जाएंगे इस रेलवे स्टेशन पर काफी समय से गाड़ियों का स्टाफ की मांग की जा रही है मगर अधिकारी लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं जिस कारण यात्री को काफी समस्या उठानी पड़ रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |     वर्षायोग कलश स्थापना सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811