मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले के दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास में एक युवक ट्रेन से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं सूचना मिलते ही दीवानगंज 108 एम्बुलेंस के पीएमटी दिनेश कुमार एवं पायलट नरेंद्र ने प्राथमिक उपचार के साथ जिला अस्पताल घायल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक गणेश शर्मा पिता राजकुमार शर्मा उम्र 20 साल निवासी भोपाल जो ट्रेन से कही जा रहा था देर रात्रि 10 बजे के लगभग दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास अचानक से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया 108 एंबुलेंस से घायल को पहले रायसेन जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर गंभीर होने पर रायसेन जिला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया गया।
डॉक्टर दिनेश और 108 पायलट नरेंद्र का शाक्या ने बताया कि राजकुमार शर्मा रेलवे स्टेशन से काफी दूर गिर गया था वह खुद ही गंभीर अवस्था में पैदल चलकर दीवान गंज रेलवे स्टेशन के नजदीक आ गया था। घायल की पीछे की रीड की हड्डी दिखाई देने लगी थी जब वह सांस छोड़ता था तो पीछे से हवा निकल रही थी।