आप सभी की सेवा में 24 घंटे तत्पर हूं-विधायक सुदेश राय
अनुराग शर्मा सीहोर
सीहोर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले विधायक सुदेश राय ने अहमदपुर मंडल की बैठक में शामिल हुए। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता माया राम गौर, मंडल अध्यक्ष गिरीश सौलंकी, मांगीलाल मंझेडा आदि शामिल थे। बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 को हमारे लोकप्रिय सांसद आलोक शर्मा भी सीहोर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले है। क्षेत्र का विकास ही हमारा मकसद है और मैं आप सभी की सेवा में 24 घंटे तत्पर हूं। हमने आप सभी की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे। इसी उद्देश्य से हम जनता के मध्य है आप लोगो में से कई लोगों ने अपनी समस्याओं का जिक्र किया है उन सभी पर जरूरी कार्रवाई की जायेगी। क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे है।
शनिवार की सुबह अपने दौरे के दौरान विधायक श्री राय ने बाजारगांव सहित अन्य में जनता के मध्य पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर निदान किया। वहीं अहमदपुर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर इसका लाभ दिलाए। इसके अलावा गांव-गांव जाकर पौधा रोपण आदि कराया जाए। जिससे क्षेत्र में हरियाली कायम रहे है। सरकार के द्वारा पर्यावरण के सुधार का अभियान चलाया जा रहा है।