रायसेन। जनपद कार्यालय बेगमगंज
मैं महिला सरपंच एवं महिला जनपद सदस्य के उन्मुखीकरण हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई ।जिसमे जिला पंचायत सी ई ओ श्रीमती अंजू भदौरिया विशेष रूप से मौजूद रही।

सभी महिला जनप्रतिनिधि को ही बैठक मे उपस्थित कराया जाकर उन्हें पंचायती राज के अधिकार और शक्तियों तथा मनरेगा, इस वी एम , प्रधानमंत्री आवास ऑडिट, एस एच जी ,पंचायत दर्पण पोर्टल और ग्रामसभा की शक्तियों के बारे मे विस्तार से बताया गया।

इस कार्यक्रम में केवल महिला अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रही जिससे महिला जनप्रतिनिधियों का संकोच कम् करने मे सफलता हासिल हुई, उन्होंने अपने ग्राम मे किए कार्य और कठिनाइयों को सभी से साझा किया।
इस अवसर पर ग्राम बेरखेड़ी की जागरूक महिला सरपंच का सम्मान किया जाकर उनसे प्रेरित कराया गया